Search

BREAKING
• बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू • परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग • मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा • शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान • मलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार • बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी • आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की • पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान • दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल • गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

Haryana: अनिल विज का पंजाब को संदेश – टकराव छोड़ो, देश संकट में है; अंबाला में बोले- पानी विवाद यहीं खत्म हो।

May 6, 2025By Short Daily News

अंबाला में Haryana के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजाब सरकार के एसवाईएल से संबंधित फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब देश युद्ध जैसे हालात का सामना कर रहा है, पंजाब के नेताओं को एकजुटता दिखानी चाहिए, न कि विवादित मुद्दे उठाने चाहिए। विज ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि वे देशहित को प्राथमिकता दें और इस मसले को यहीं समाप्त करें।

भारत ने पाक का पानी बंद किया: विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह मामला खासतौर जब भारत ने पाकिस्तान का पानी बंद किया, उसके बाद उठाया गया। इसे काउंटर करने के लिए इन्होंने हमारा पानी बंद किया है जिसके पीछे गहरी साजिश है। वह तो यही कहेंगे कि पंजाब के नेताओं को इस मुद्दे को खत्म करना चाहिए, क्योंकि Haryana को पहले भी पानी मिल रहा था। बीबीएमबी ने भी कहा कि 8500 क्यूसिक पानी Haryana को दो, केंद्रीय गृह सचिव ने भी कहा कि Haryana को पानी दो।

देश युद्ध की दहलीज पर खड़ा है, आपस में लड़ाई करना उचित नहीं

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसे समय में आपस की लड़ाई नहीं करनी चाहिए जिसका अंजाम बुरा होगा। इसका असर देश की सेनाओं पर भी पड़ सकता है। इसलिए देश हित को सर्वोपरि मानते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस मसले को खत्म करना चाहिए।