Search

BREAKING
• परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली

CM Bhagwant Mann ने Britain से मांगी Shaheed Bhagat Singh की rare video footage, investment के लिए भी आमंत्रित किया British investors को

October 18, 2025By Short Daily News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज हासिल करने के लिए ब्रिटेन से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल से सहयोग की अपील की।

अपने सरकारी निवास पर हुई मुलाकात में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में भगत सिंह की कोई वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है। जानकारी के अनुसार, स्कॉटलैंड यार्ड के पास उनकी दुर्लभ वीडियो फुटेज हो सकती है, जिसमें उनकी गिरफ्तारी और मुकदमे की सुनवाई दिखाई जा सकती है।

CM भगवंत मान ने बताया कि ये वीडियो पूरे भारतवासियों और विशेष रूप से पंजाबियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। “ये वीडियो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं,” उन्होंने कहा। उन्होंने बार काउंसिल से अपील की कि वे भगत सिंह की गौरवशाली विरासत को युवाओं तक पहुँचाने और इस प्रयास में पंजाब सरकार का समर्थन करें।

इस अवसर पर बार काउंसिल ने मुख्यमंत्री को पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में चेयर बारबरा मिल्स के.सी., प्रीन ढिल्लों-स्टार्किंग्स, कंसल्टेंट मेलिशा चार्ल्स और बैरिस्टर बलजिंदर बाठ शामिल थे। उन्होंने CM के राज्य की आर्थिक उन्नति और जनकल्याण के लिए उठाए गए कदमों की भी सराहना की।

एक अन्य महत्वपूर्ण पहल में CM भगवंत मान ने ब्रिटिश निवेशकों को पंजाब में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि पंजाब में सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर में निवेश के बड़े अवसर हैं। CM ने निवेशकों को आगामी ‘इन्वेस्ट पंजाब सम्मेलन’ में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।

इस मुलाकात में CM ने साफ किया कि राज्य सरकार शहीद भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज हासिल करने और इसे भविष्य की पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।