Search

BREAKING
पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस तीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नू भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवाल पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश?

Centre पर भड़के CM Mann – “55 लाख लोगों का राशन बंद करने की Conspiracy, मैं ऐसा होने नहीं दूंगा”

August 26, 2025By Short Daily News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार राज्य के 55 लाख गरीब और जरूरतमंद लोगों का राशन बंद करना चाहती है। इस समय पंजाब में लगभग 1.53 करोड़ लोग राशन स्कीम के तहत लाभ ले रहे हैं, लेकिन केंद्र की योजना है कि इनमें से 55 लाख लोगों को लिस्ट से बाहर कर दिया जाए।

मान ने सोमवार को पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए एक खुला खत (open letter) जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा – आप भी इस लिस्ट में हो सकते हो। मैं पंजाब के लोगों के हक छिनने नहीं दूंगा। यह वोट चोरी के बाद अब राशन चोरी की कोशिश है।” उन्होंने इसे गरीबों, मजदूरों और किसानों की थाली पर सीधा हमला बताया।

e-KYC विवाद से शुरू हुआ मामला

केंद्र सरकार ने हाल ही में आदेश दिया था कि नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत फ्री राशन लेने वाले सभी लोगों को 30 सितंबर तक e-KYC करवाना जरूरी है। इसके बिना उनका नाम लिस्ट से हट सकता है।

मुख्यमंत्री मान ने इसका कड़ा विरोध किया और साफ कहा कि उनकी सरकार किसी भी लाभार्थी का नाम काटने की अनुमति नहीं देगी।

केंद्र का जवाब

इस विवाद पर केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसी का नाम नहीं हटाया है। बस पंजाब सरकार से यह कहा गया है कि सभी लाभार्थियों की दोबारा जांच (recheck) की जाए ताकि वाकई में जो लोग गरीब हैं और जिनको जरूरत है, उन्हीं तक यह स्कीम पहुंचे।

मान का आरोप – जुलाई से 23 लाख लोगों का राशन रुका

CM मान ने दावा किया कि जुलाई से अब तक 23 लाख लोगों का राशन रोक दिया गया है क्योंकि उनकी e-KYC अधूरी है। इसके अलावा, 32 लाख लोगों के नाम भी अगले महीने तक काटने का खतरा है।
मान ने कहा – विडंबना देखिए, पंजाब के लोग पूरे देश को अनाज खिलाते हैं और आज केंद्र सरकार उन्हीं से रोटी का टुकड़ा छीनना चाहती है।”

गरीब कौन है, इस पर भी सवाल

मुख्यमंत्री ने केंद्र की पात्रता तय करने की नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा – बीजेपी कह रही है कि जिनके पास गाड़ी है, नौकरी है या 25 एकड़ से ज्यादा ज़मीन है, वो गरीब नहीं हैं। लेकिन अगर परिवार में किसी एक सदस्य के पास गाड़ी है या नौकरी है, तो क्या पूरा परिवार अमीर हो गया?”

बदले की राजनीति का आरोप

मान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ बार-बार बदले की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा – दिल्ली की AC रूम में बैठे लोग पंजाब के गाँवों के गरीबों की थाली गिन रहे हैं। ये गरीबों के साथ नाइंसाफी है।”

पंजाब सरकार का स्टैंड

मान ने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक 1.29 करोड़ लोगों की वेरिफिकेशन पूरी कर ली है। बाकी लाभार्थियों की जांच अगले 6 महीनों में घर-घर जाकर की जाएगी। इसके लिए केंद्र से समय बढ़ाने की मांग भी की गई है।
यह मामला अब केंद्र और पंजाब सरकार के बीच सीधा टकराव बन गया है। केंद्र कह रहा है कि उसने किसी का नाम नहीं हटाया, बस जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, पंजाब के CM मान का कहना है कि यह सीधा हमला गरीबों की थाली पर है और वह राज्य की जनता के हक छिनने नहीं देंगे।