Search

BREAKING
• पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए

Centre का पलटवार: Punjab CM Mann का Allegation झूठा, AAP Government पर Negligence और Corruption का आरोप

August 26, 2025By Short Daily News

पंजाब में राशन कार्ड को लेकर सियासत गर्मा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि वह 55 लाख पंजाबियों के नाम राशन लिस्ट से हटा रही है। लेकिन अब केंद्र ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है और AAP सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

क्या कहा केंद्र ने?

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का आरोप “झूठा और भ्रामक” है।

उन्होंने साफ किया कि राशन कार्ड से जुड़े eKYC (इलेक्ट्रॉनिक पहचान सत्यापन) की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला केंद्र का नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश था।
केंद्र ने तो सिर्फ सभी राज्यों को इस आदेश का पालन करने के लिए सर्कुलर जारी किया था।

पंजाब को दिए गए मौके

जोशी ने बताया कि पंजाब में 1.41 करोड़ लाभार्थी हैं जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 के तहत आते हैं।
उन्होंने कहा –

  • “केंद्र सरकार ने एक भी नाम लिस्ट से नहीं हटाया।”
  • पंजाब को eKYC पूरी करने के लिए तीन बार एक्सटेंशन दिया गया।
  • 30 अप्रैल को आखिरी तारीख थी, लेकिन पंजाब सिर्फ 90% eKYC ही पूरी कर पाया।

AAP सरकार पर गंभीर आरोप

प्रह्लाद जोशी ने पंजाब सरकार पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

  • कई योग्य और गरीब परिवार अब भी राशन कार्ड से वंचित हैं।
  • गरीबों के लिए आने वाला अनाज ब्लैक में बेचा जा रहा है।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि यह काला कारोबार इसलिए जारी है क्योंकि इससे AAP सरकार और उसके नेताओं को फायदा होता है।

जोशी ने कहा, “पंजाब सरकार चाहें तो सिस्टम को साफ करके असली हकदार परिवारों को जोड़ सकती है, लेकिन वो ऐसा करना ही नहीं चाहती।”

राजनीतिक तकरार जारी

जहाँ CM भगवंत मान का कहना है कि केंद्र गरीबों का हक छीन रहा है, वहीं केंद्र का दावा है कि AAP सरकार भ्रष्टाचार के जरिए गरीबों का हक मार रही है।
इस मुद्दे पर अब सियासी टकराव और तेज़ होने की पूरी संभावना है।