Search

BREAKING
• LPU और चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट • LPU विवाद पर पंजाब सरकार एक्शन में, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश • आप नेताओं ने पूरे पंजाब में फैलाया ‘मन दे मुनाफ़े’ का नारा, लोगों को भगवंत मान सरकार के जनकल्याण के कामों का रिपोर्ट कार्ड सामने किया पेश • 7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ बैठकें करेगी और संशोधनों पर सहमति बनाएगी: CM भगवंत सिंह मान • ‘जश्न-ए-इंकलाब’ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विरासत, पंजाब के सभ्याचार और रंगला पंजाब के जज्बे को मनाने के लिए: बलतेज पन्नू • LPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जाम • Bank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल • आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागर • भाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमा • CM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग

अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर हुए हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत, CM योगी ने घटना का लिया संज्ञान

December 11, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिले पूराकलंदर थाना क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे पर कल्याण भदरसा गांव स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के पास बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राला में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है.

अयोध्या में गुरुवार की सुबह हुए भीषण सड़क पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज के भी निर्देश दिए.

एमपी के रीवा के रहने वाले हैं सभी पीड़िता

इस घटना के बाबत अयोध्या जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने बताया, “यह दुर्घटना आज सुबह करीब 5 बजे भदरसा-कल्याणा के पास हुई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए. यहां भर्ती चार घायल मरीजों की हालत स्थिर है. सभी पीड़ित मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले हैं. घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.”

ड्राइवर को नींद की आने की वजह से हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी चित्रसेन पटेल (50) अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे, उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे. सभी लोग बोलेरो से बुधवार को अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए निकले थे. जब सभी आज तड़के 5 बजे कल्याण भदरसा के पास पहुंचे तो ड्राइवर को झपकी लग गई और वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राला में भिड़ गया.

हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत

बताया गया कि इस हादसे में बोलेरो सवार चित्रसेन की बेटी अंकिता पटेल (25), महेंद्र मणि पटेल की पत्नी मीराबाई (25) व चालक राम यश मिश्रा (50) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि, चित्रसेन उनकी पत्नी चंद्रकला (45), बेटा तनुज पटेल (20) व दीपक कुमार पटेल (35), सरोज मणि पटेल की पत्नी कुसुम (35) और बेटा आशीष पटेल (23), हरिकेश का पांच साल का बेटा शिवांश पटेल व पत्नी शशि पटेल (30) गंभीर रूप से घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.