Author: Short Daily News

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अंतर्गत आने वाले हरियाणा के जिलों में सरकार कॉमर्शियल वर्क के लिए चल रहे पेट्रोल और डीजल के वाहनों पर रोक लगाने की तैयारी में है। संबंधित कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों को हिदायत दी गई है कि 1 जनवरी 2026 से वे अपने बेड़े में केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड ऑटो रिक्शा को ही शामिल करें। सरकार ने इसको लेकर प्रभावित लोगों से एक सप्ताह में सुझाव भी मांगे हैं। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत जिलों में डीजल-पेट्रोल से चलने वाले व्यवसायिक वाहनों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बढ़ती ठंड और कोहरे को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों और नगर निकायों को निर्देश दिया है कि कोई व्यक्ति खुले में सोता न मिले। अधिकारी सभी जगह निरीक्षण करें और शीतलहर में निराश्रितों की भी समुचित व्यवस्था करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जगह रैन बसेरा में अलाव और हीटर की पर्याप्त व्यवस्था हो। रेन बसेरों का निरंतर निरीक्षण हो और वहां पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने निराश्रितों और जरूरतमंदों को हर संभव राहत और मदद प्रदान…

Read More

चांदी आज यानी 17 दिसंबर को पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 8,775 रुपए बढ़कर 2,00,750 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 1,91,977 रुपए पर थी। 18 मार्च को चांदी पहली बार 1 लाख रुपए पर पहुंची थी। यानी चांदी को 1 लाख से 2 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने का समय लगा। जबकि इसे 50 हजार से 1 लाख रुपए तक पहुंचने में 14 साल लगे थे। मौजूदा कीमत के साथ चांदी अब…

Read More

देश भर में सबसे कम पेंडेंसी की ऐतिहासिक एवं मिसाली उपलब्धि दर्ज करके नागरिक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने नागरिक सेवा आधारभूत ढांचे का और विस्तार करने के लिए 54 नए सेवा केंद्र खोलने जा रही है। इस पहल से प्रदेश भर में सेवा केंद्रों की कुल संख्या 598 हो जाएगी। यह घोषणा सुशासन एवं सूचना तकनीकी (जीजी एवं आईटी) मंत्री अमन अरोड़ा ने की है । यह घोषणा मगसीपा में मंत्री की अध्यक्षता में नागरिक सेवा प्रदान करने तथा सेवा केंद्र के…

Read More

पंजाब के मेहंगोंवाल क्षेत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में दशकों से टूटे पड़े पुल का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है, जिससे 50 गांवों को राहत मिलेगी और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन का अवसर मिलेगा। पंजाब के मेहंगोंवाल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने दशकों से लंबित पड़े एक खतरनाक टूटे पुल के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। यह पुल लगभग 50 गांवों के निवासियों के लिए जीवन रेखा साबित होगा, जो सालों से इस टूटे हुए पुल के कारण गंभीर खतरों का सामना कर रहे थे। स्थानीय प्रशासन के…

Read More

पंजाब में आज (17 दिसंबर) ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग हो रही है। जिला परिषद की 347 सीटों और ब्लॉक समिति की 2,838 सीटों के लिए विजेताओं का फैसला होगा। अभी जिला परिषद की किसी भी सीट पर रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। ब्लॉक समिति में आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। काउंटिंग के दौरान मोगा ब्लॉक समिति के दौलतपुर जोन में रोचक स्थिति बन गई। यहां से अकाली दल (बादल) के उम्मीदवार गुरदर्शन सिंह 9 वोट से जीत गए। इस पर AAP उम्मीदवार ने रीकाउंटिंग की मांग कर दी। वोटों…

Read More

पंजाब व चंडीगढ़ में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है। रात के तापमान में 0.1 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। सबसे कम तापमान आदमपुर में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है। आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कल धुंध की वजह से फरीदकोट व बठिंडा में विजिबिलिटी 20 से 40 मीटर दर्ज की गई। 20 दिसंबर को…

Read More

बठिंडा की मिट्टी को आज एक नई सुबह का स्पर्श मिला है। ₹26 करोड़ की लागत से शुरू किए गए ये जल आपूर्ति प्रोजेक्ट्स सिर्फ़ संख्याएँ नहीं हैं; ये ‘मान सरकार’ की उस दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं जो पंजाब के हर नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। AMRUT 2.0 (अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन 2.0) के तहत यह निवेश दिखाता है कि बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करना मान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। 26 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य सिर्फ़ पाइप बिछाना नहीं है, बल्कि हर बठिंडा निवासी को…

Read More

पंजाब सरकार की ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में किए गए अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 समारोह में पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (PEDA) को प्रतिष्ठित ‘स्टेट परफॉर्मेंस अवार्ड – ग्रुप 3’ से सम्मानित किया। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी नीतियों और जनहित में काम करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री अरविंद केजरीवाल सहित देश के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह पुरस्कार आम आदमी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन…

Read More

दिल्ली में बिना PUC के अब पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. इसके अलावा BS6 से कम के वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. ये जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त नियमों के तहत वाहनों को केवल वैध पीयूसीसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) के साथ ही ईंधन मिल पाएगा, और दिल्ली के बाहर से आने वाले BS6 से कम के वाहनों को प्रतिबंधित कर जब्त किया जाएगा. रेता लाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि प्रदूषण मुक्त दिल्ली के लिए निर्माण सामग्री जैसे बदरपुर और रेता लाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध…

Read More