Search

BREAKING
• गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक • PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू • अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा • पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल • पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा

Punjab Nikay Chunav Result: जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव नतीजों में AAP की आंधी, कांग्रेस- अकाली पीछे

December 17, 2025By Short Daily News
पंजाब में आज (17 दिसंबर) ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग हो रही है। जिला परिषद की 347 सीटों और ब्लॉक समिति की 2,838 सीटों के लिए विजेताओं का फैसला होगा। अभी जिला परिषद की किसी भी सीट पर रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। ब्लॉक समिति में आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। काउंटिंग के दौरान मोगा ब्लॉक समिति के दौलतपुर जोन में रोचक स्थिति बन गई। यहां से अकाली दल (बादल) के उम्मीदवार गुरदर्शन सिंह 9 वोट से जीत गए। इस पर AAP उम्मीदवार ने रीकाउंटिंग की मांग कर दी। वोटों की दोबारा गिनती हुई तो अकाली दल की जीत का अंतर 9 से 34 वोट हो गया। फिरोजपुर में पूर्व गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों की पत्नी कुलजीत कौर सेखों जिला परिषद चुनाव में आगे चल रही हैं। काउंटिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स…
  • लुधियाना में एजेंटों का हंगामा: 
  • काउंटिंग शुरू होते ही लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा के जीटीवी कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर में हंगामा मच गया। शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पटियाला के नाभा रोड पर भी यही आलम दिखा। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए।
 
  • पूर्व गैंगस्टर की पत्नी चुनाव में आगे: 
  • फिरोजपुर में पूर्व गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों की पत्नी कुलजीत कौर सेखों फिरोजशाह जोन जिला परिषद में आगे चल रही है। पूर्व गैंगस्टर सेखों तब सुर्खियों में आए थे, जब चुनाव प्रचार के वक्त पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लियाय। पुलिस ने कहा कि वह लोगों को धमका रहे है। हालांकि इसको लेकर अकाली दल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर उन्हें रिहा कर दिया गया था।
 
  • मोहाली में अकाली नेताओं का हंगामा: 
  • मोहाली के डेराबस्सी में काउंटिंग सेंटर में अकालियों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि परगपुर जोन की वोटों में गड़बड़ी की गई है। अकाली नेता एनके शर्मा ने कहा कि बोहरा और बोहड़ी गांव की करीब 80 वोटों पर डबल स्टैंप लगी हुई है। खराब की गई ज्यादातर वोटें अकाली दल की हैं। शर्मा ने समर्थकों संग नारेबाजी भी की।
 
  • कांग्रेस उम्मीदवार 3 वोट से हारीं, बोली- गड़बड़ी की: 
  • लुधियाना के जगीर पुर से ब्लॉक समिति के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार बासो रानी को तीन वोट से हारा हुआ डिक्लेयर कर दिया। बासो रानी का आरोप है कि उसे और उसके एजेंटों को काउंटिंग सेंटर के अंदर जाने नहीं दिया गया। उसे तीन वोट से हारा हुआ डिक्लेयर कर दिया। उसने आप के कार्यकर्ताओं पर घपला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि री काउंटिंग की जाए।
 
  • घनौर में MLA को लेकर हंगामा:
  • पटियाला के घनौर में कांग्रेस नेताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि घनौर के AAP विधायक गुरलाल घनौर काउंटिंग सेंटर के अंदर गए हैं। हालांकि पुलिस ने कहा कि वह प्रिंसिपल के ऑफिस में बैठे हैं। अंदर सिर्फ एजेंटों को ही जाने की इजाजत है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को काउंटिंग सेंटर में नहीं घुसने दिया जाएगा। वहीं MLA गुरलाल घनौर ने कहा कि वह बाहर बैठे हुए हैं। हार देख झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
 
  • 196 उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए
  • वोटिंग से पहले ही जिला परिषद और ब्लॉक समिति के 196 उम्मीदवार बिना किसी विरोध के चुन लिए गए। इनमें जिला परिषद के 15 उम्मीदवार हैं। तरनतारन में 12 और अमृतसर में 3 उम्मीदवार को निर्विरोध चुनाव गया। जबकि, ब्लॉक समिति में 181 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें तरनतारन में 98, अमृतसर में 63, होशियारपुर में 17, मलेरकोटला में 2 और SBS नगर में 1 शामिल हैं। सभी आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े हुए हैं।
 
  • 14 दिसंबर को 40% वोटिंग हुई थी
 
  • जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 40 फीसद मतदान हुआ था। इस दौरान 5 जिलों के 16 बूथों पर मतदान कैंसिल किया गया था, क्योंकि कुछ जगह बूथ कैप्चरिंग व प्रिंटिंग से जुड़ी खामियां सामने आई थीं। मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंचा था। इसके बाद वहां 16 दिसंबर को दोबारा वोटिंग कराई गई।