मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के बड़े फार्मा हब और औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से सटे चंडीगढ़ सीमा पर नए शहर ‘हिम चंडीगढ़’ को बसाने का बड़ा ऐलान भी किया है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटर हॉफ में आयोजित ‘स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर’ सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम-2 के दौरान घोषणा की. शिमला के पीटर हॉफ में आयोजित ‘स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर’ सिटीजन कनेक्ट प्रोग्राम-2 के दौरान मुख्यमंत्री ने बद्दी औद्योगिक क्षेत्र और चंडीगढ़ सीमा से सटे इलाके में नया शहर ‘हिम चंडीगढ़’ बसाने की ऐतिहासिक घोषणा की. सीएम ने कहा कि यह शहर विश्व स्तरीय सुविधाओं…
Author: Short Daily News
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सात दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम अनिवार्य किया जाना चाहिए और इसे उनकी पदोन्नति और ACR (वापसी और भर्ती प्रक्रिया) से जोड़ा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मिशन कर्मयोगी की प्रगति की समीक्षा की और कार्यक्रम को लागू करने के लिए भविष्य की कार्य योजना का आकलन किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पहल है जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों में मानव संसाधन का विकास करना है, जिसमें भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को वैश्विक दृष्टिकोण के साथ जोड़ा जाता है। मिशन कर्मयोगी प्रधानमंत्री की परिवर्तनकारी पहल मंगलवार को हुई बैठक…
पंजाब की राजनीति में आज का दिन खास माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई है, जो शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी। इस बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज़ हैं, क्योंकि इसमें कई बड़े और दूरगामी फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बैठक के एजेंडे में राज्य के विकास कार्यों, नई नीतियों और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं। सरकार की ओर से कुछ बड़े ऐलानों की भी उम्मीद की जा…
एस.ए.एस. नगर में आयोजित पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन की पहली बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस कमीशन को व्यापारियों के प्रति वर्षों से चली आ रही उपेक्षा और नौकरशाही की परेशानियों को खत्म करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दुकानदारों को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ‘आप’ सरकार ने प्रशासन को सीधे बाजारों तक पहुंचाने का फैसला किया है। उन्होंने इस पहल को पंजाब में व्यापारिक सुधारों के एक नए युग की…
एक मजबूत राजनीतिक संदेश देते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नव-निर्वाचित जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों से मुलाकात की और जोर देकर कहा कि पंजाब डर, गुंडागर्दी और धांधली वाली चुनावी राजनीति के युग से निर्णायक रूप से बाहर आ चुका है। उन्होंने साथ ही यह घोषणा की कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अब ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ की तर्ज पर गैंगस्टरों के खिलाफ बड़े स्तर पर जंग शुरू करेगी। पंचायत चुनावों में ‘आप’ की 70 प्रतिशत से अधिक सीटों पर शानदार जीत को साफ-सुथरी राजनीति और ईमानदार…
आम आदमी पार्टी (आप) ने नाभा के पटियाला गेट पर भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर और खत्म करने के प्रयासों के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों मनरेगा मजदूर सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार की गरीब-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि केंद्र सरकार यदि चाहे तो मनरेगा का नाम बदल सकती है, लेकिन इसकी नीति और…
हरियाणा के पंचकूला में गुरुवार को सीएम नायब सिंह सैनी ने ज्ञानसेतु एमओयू एक्सचेंज कार्यक्रम में भाग लिया। एमओयू साइन होने के बाद उन्होंने नीव पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि यह दिन हरियाणा के शिक्षा क्षेत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। सीएम नायब सैनी ने बताया कि 24 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 को लॉन्च किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि हरियाणा देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान, सरकार का संकल्प है. सीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले. गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं. कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद गए…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज (आठ जनवरी) को मोहाली पहुंचे। उन्होंने फेज-आठ स्थित विकास भवन में स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें व्यापारियों को लेकर सरकार की नीतियां स्पष्ट की है। इससे पहले लुधियाना में उन्होंने पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्यों से मुलाकात की थी। पंजाब सरकार की तरफ से पहली बार राज्य में पंजाब राज्य व्यापारी कमीशन का गठन किया। सरकार को फोकस अब पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 है। इसको लेकर आज कमीशन के सदस्यों के साथ मीटिंग की है। बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज से खास अपील की है। सीएम मान ने कहा कि, 15 जनवरी को जब वे अपना पक्ष और पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करें, उस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे निर्धारित तिथि को सभी जरूरी दस्तावेजों और प्रमाणों के साथ अपना स्पष्टीकरण देंगे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्हें देश-विदेश से लगातार संदेश मिल रहे हैं, जिनमें संगत की यह मांग सामने आ रही है कि 15 जनवरी को होने वाली पूरी कार्रवाई को सभी समाचार चैनलों पर…
