Search

BREAKING
• 4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल • गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक • PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू • अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा • पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल • पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी

अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत सिंह मान की पंजाब के व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात; कहा, अब उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, ‘आप’ सरकार खुद उनके पास पहुँचेगी

January 9, 2026By Short Daily News
एस.ए.एस. नगर में आयोजित पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन की पहली बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस कमीशन को व्यापारियों के प्रति वर्षों से चली आ रही उपेक्षा और नौकरशाही की परेशानियों को खत्म करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दुकानदारों को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ‘आप’ सरकार ने प्रशासन को सीधे बाजारों तक पहुंचाने का फैसला किया है। उन्होंने इस पहल को पंजाब में व्यापारिक सुधारों के एक नए युग की शुरुआत बताया।

टैक्स सिस्टम होगा आसान, ‘टैक्स आतंकवाद’ होगा खत्म

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन टैक्स प्रणाली को सरल बनाएगा, टैक्स आतंकवाद को समाप्त करेगा और अनावश्यक प्रक्रियागत अड़चनों को दूर करेगा। उन्होंने कहा कि अब तक हर सरकार ने व्यापारियों को शक की नजर से देखा, लेकिन ‘आप’ सरकार व्यापारियों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानती है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा जीएसटी व्यवस्था को एक झटके में बदला नहीं जा सकता, लेकिन भविष्य में ‘आप’ की केंद्र सरकार बनने पर व्यापारियों को इससे राहत दिलाई जाएगी।

छोटे दुकानदारों को पहली बार मिलेगा सम्मान

जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के लिए एक नई शुरुआत हो रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष व्यापारी इस कमीशन का हिस्सा बने हैं। चार साल के शासन के बाद भी लोग यह कह रहे हैं कि सरकार ने अच्छा काम किया है, यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।” उन्होंने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह खुद एक व्यापारी परिवार से आते हैं और दुकानदारों की कठिनाइयों को भली-भांति समझते हैं।

हलका स्तर तक बनेगा कमीशन, 90% समस्याएं मौके पर होंगी हल

केजरीवाल ने जानकारी दी कि राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र (हलका) स्तर पर ट्रेडर्स कमीशन बनाए गए हैं। हलका स्तर पर पुलिस, प्रशासन और व्यापारी मिलकर बाजारों की समस्याओं—जैसे सड़कें, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और व्यापारिक सुविधाओं—का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत समस्याएं उसी स्तर पर हल हो जाएंगी, जबकि नीति से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सिफारिशें भेजी जाएंगी।

भगवंत मान बोले—दुकानदार सच्चे देशभक्त हैं

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कार्यक्रम पंजाब के इतिहास में अनोखा है, जो पिछली सरकारों के दौरान कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दुकानदार और व्यापारी देश के सच्चे देशभक्त हैं, जो अर्थव्यवस्था को चलाते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने 61,000 से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं और 17 से अधिक टोल प्लाजा बंद कर आम लोगों को रोजाना लाखों रुपये की राहत दी है। इन टोल प्लाजा की खाली इमारतों को आम आदमी क्लीनिक में बदला जा रहा है।

मनीष सिसोदिया: व्यापारी होंगे सिस्टम को सुधारने के भागीदार

वरिष्ठ ‘आप’ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि व्यापारियों की खुशहाली सरकार की नीयत पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के जरिए व्यापारियों को पहली बार सिस्टम सुधारने में सीधी भागीदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि अब व्यापारियों की समस्याएं उनके दरवाजे पर ही हल होंगी और यह मॉडल देशभर में व्यापारी-हितैषी नीतियों के लिए मिसाल बनेगा।

तीन महीनों में पूरे पंजाब के बाजारों में होगी बैठकें

अरविंद केजरीवाल ने विश्वास जताया कि अगले तीन महीनों में पंजाब के सभी छोटे-बड़े बाजारों में बैठकों का पहला दौर पूरा किया जाएगा। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव होगा, उन्हें वहीं हल किया जाएगा और राज्य स्तर के मुद्दों को सरकार तुरंत निपटाएगी।