Author: Short Daily News

हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे तक भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। स्नोफॉल के साथ बर्फीले तूफान, शीतलहर और ओलावृष्टि का भी अलर्ट दिया गया है। इस दौरान- टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को अधिक ऊंचे क्षेत्रों की यात्राएं टालने की सलाह दी गई है। लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर एक दो स्पेल में भारी हिमपात हो सकता है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन जिला के अधिक ऊंचे भागों में भी बर्फ गिरने के आसार है। निचले व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में इस दौरान तेज बारिश हो सकती है। मौसम…

Read More

पंजाब में आज (27 जनवरी को) सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 77वें गणतंत्र दिवस पर सीएम ने इसका ऐलान किया। इसके साथ ही भगवंत मान ने कहा कि पंजाब से उसकी राजधानी छीने जाने की कोशिशें हो रही हैं। बंटवारे के बाद पहले पंजाब यूनिवर्सिटी होशियारपुर में थी, जो बाद में चंडीगढ़ चली गई। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि इतनी कुर्बानियों के बावजूद पंजाब के पास अपनी राजधानी नहीं है। इसे रोजाना छीनने की कोशिश की जाती है। यह बयान मुख्यमंत्री ने होशियारपुर में दिया। सीएम ने कहा कि पंजाब को उसकी राजधानी चंडीगढ़ दिलाने के लिए…

Read More

गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में राष्ट्रीय तिरंगा लहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस अवसर पर पंजाब के संवैधानिक अधिकारों की जोरदार पुष्टि करते हुए अपनी सरकार के शासन रिकॉर्ड का विस्तारपूर्वक विवरण दिया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब की बेमिसाल कुर्बानियों और देश के अन्नदाता व खड़गभुजा के रूप में इसकी निरंतर भूमिका को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद राज्य को इसकी राजधानी और अलग हाई कोर्ट से गैरकानूनी तरीके से वंचित रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़, पंजाब यूनिवर्सिटी और इसके पानी के अधिकारों पर पंजाब के दावे को…

Read More

पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स (एस.एस.एफ.) के गठन के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार दर्ज किया गया है। हादसा स्थलों पर एस.एस.एफ. की त्वरित पहुंच, पीड़ितों को प्राथमिक सहायता और समय पर इलाज मिलने के कारण राज्य में सड़क हादसों में मौतों की दर में 48 प्रतिशत की कमी आई है। एक समय सड़क हादसों में होने वाली मौतों के मामले में पंजाब देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने तथा समय पर इलाज मिलने से बहुमूल्य मानव जीवन बच रहे हैं। इस…

Read More

सलेरन डैम स्थल पर पर्यावरण-अनुकूल हट्स का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि इससे राज्य में इको-टूरिज्म और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी (‘आप’) की सरकार पंजाब के पर्यटन स्थलों को विकसित करके रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि अमृतसर, पटियाला और चमरौड़ झील पर फिल्मों की शूटिंग और डेस्टिनेशन वेडिंग से भी रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सलेरान डैम प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों को टक्कर देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ सरकार…

Read More

गणतंत्र दिवस परेड में इतिहास रचेंगी सिमरन बाला CRPF की 26 वर्षीय अधिकारी पहली बार करेंगी 140 से अधिक पुरुष जवानों का नेतृत्व नई दिल्ली: आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में जम्मू-कश्मीर की 26 वर्षीय सिमरन बाला इतिहास रचने जा रही हैं। वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सहायक कमांडेंट के रूप में 140 से अधिक पुरुष जवानों की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। यह पहला मौका है जब किसी महिला अधिकारी को गणतंत्र दिवस परेड में इतनी बड़ी पुरुष टुकड़ी की कमान सौंपी गई है। कौन हैं सिमरन बाला? सिमरन बाला जम्मू-कश्मीर के…

Read More

77वां गणतंत्र दिवस: सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, संविधान के प्रति निष्ठा का किया आह्वान लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, 26 जनवरी 2026 को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। बीते 76 वर्षों की इस यात्रा में संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इसके बावजूद “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के अनुरूप…

Read More

Haryana Weather : हरियाणा में कड़ाके की ठंड, 27 जनवरी से बारिश का अलर्ट हरियाणा में इन दिनों ठंड ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन हो या रात, ठंडी हवाओं ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित कर दी है। धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा की चुभन से राहत नहीं मिल रही है और तापमान लगातार गिरता जा रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है, जिससे लोग पूरे दिन ठंड से जूझते नजर आ रहे हैं। महेंद्रगढ़ में सबसे कम तापमान मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़…

Read More

पंजाब के संगरूर में एक कॉन्स्टेबल ने अपनी कॉन्स्टेबल बहन और मां की हत्या कर दोनों का एक्सीडेंट दिखा दिया। भाई ने पहले दोनों की हत्या की और फिर दोनों के शवों को कार में फेंका और एक्सीडेंट दिखा दिया। पुलिस को दोनों के कार में जले कंकाल मिले था। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया और कई खुलासे किए। पुलिस ने खुलासा किया है भाई-बहन के बीच प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर यह…

Read More