Search

BREAKING
लुधियाना को बड़ी सौगात, ₹65 करोड़ की लागत से बनेगा CBG प्लांट; रोजाना 300 टन गोबर का होगा वैज्ञानिक निपटारा अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, कार पर मिला गोली का निशान अंबाला में सिख संगत पर पुलिस कार्रवाई की जत्थेदार गड़गज्ज ने की कड़ी निंदा सुखबीर बादल का हाल जानने पर हरसिमरत बादल ने PM मोदी और अमित शाह का किया धन्यवाद पंजाब के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर ले जाकर भगवंत मान ने साबित कर दिया है कि वे आधुनिक युग के श्रवण पुत्र हैं: अरविंद केजरीवाल आप नेता बलतेज पन्नू ने तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश की निंदा की ’सड़क सुरख्या फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक से पंजाब को भारत का रोड सेफ्टी हब बनाएगा पंजाब में SIR का दूसरा चरण शुरू, जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; ऐसे चेक करें अपना नाम पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 14 अगस्त से बारिश के आसार; कई जिलों में येलो अलर्ट पंजाब के पानी की रॉयल्टी पर बड़ा एक्शन, राजस्थान को 30 दिन का अल्टीमेटम

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

January 26, 2026By Short Daily News

Haryana Weather : हरियाणा में कड़ाके की ठंड, 27 जनवरी से बारिश का अलर्ट

हरियाणा में इन दिनों ठंड ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन हो या रात, ठंडी हवाओं ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित कर दी है। धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा की चुभन से राहत नहीं मिल रही है और तापमान लगातार गिरता जा रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है, जिससे लोग पूरे दिन ठंड से जूझते नजर आ रहे हैं।  

महेंद्रगढ़ में सबसे कम तापमान

मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, 25 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पलवल जिले में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।   आज यानी 26 जनवरी की सुबह प्रदेश का औसत तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबाला जिले में सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

26 जनवरी को कोई अलर्ट नहीं

मौसम विभाग ने आज 26 जनवरी के लिए प्रदेश में किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इसके चलते सुबह से ही अधिकांश इलाकों में धूप खिली हुई है। हालांकि राहत ज्यादा देर तक नहीं रहने वाली है।  

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा और आसपास के राज्यों को प्रभावित करेगा। इसके कारण आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाएं और ठंड में और इजाफा देखने को मिल सकता है।   कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर के मुताबिक, आज पंचकूला और यमुनानगर के आसपास हल्की बारिश की संभावना है।  

27–28 जनवरी को बारिश और बढ़ेगी ठंड

IMD के अनुसार, 26 जनवरी की शाम से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।   27 जनवरी की बारिश के बाद और 28 जनवरी से हवाओं की दिशा बदलेगी, जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी और ठंड और तेज हो जाएगी।  

29 से 31 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

  • 29–30 जनवरी: मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा
  • 31 जनवरी: उत्तर भारत में ठंड बनी रहेगी, सुबह के समय कोहरे की संभावना रहेगी
  • 1 फरवरी: दिन ठंडा और हवादार रहेगा, सुबह कोहरा छाया रहेगा और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करें और फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।   वहीं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे ठंड और खराब मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।