उत्तर प्रदेश सरकार ने दो ग्राम पंचायतों के नाम परिवर्तन को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद हरदोई जनपद के विकासखंड भरावन की ग्राम पंचायत हाजीपुर का नाम बदलकर अब “सियारामपुर” कर दिया गया है। इसी तरह फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम उरमुरा किरार को नया नाम “हरिनगर” दिया गया है। इस फैसले के सामने आते ही दोनों क्षेत्रों में चर्चा तेज हो गई है और लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। सरकारी स्तर पर जारी आदेश के अनुसार नाम परिवर्तन के बाद संबंधित विभागों में अभिलेखों को…
Author: Short Daily News
हरियाणा सरकार ने चिराग योजना की सीमा को बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दिया है। इससे प्रदेश के करीब 32 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। प्राईमरी एजुकेशन डिपर्टमेंट ने सभी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (DEO) और प्राईमरी एजुकेशन ऑफिसर (DEEO) को इसके लिए लेटर भी जारी कर दिया है। योजना में पहले एक साल में 1.8 लाख रुपए इनकम वाली फैमिली आती थी। इसमें प्रदेश सरकार सेकेंड क्लॉस से लेकर ट्वेल्थ तक के स्टूडेंट की फीस का भुगतान करती है। जिसमें फीस के रुपए सीधे स्कूलों को दिए जाते हैं। इसमें शामिल होने के लिए स्टूडेंट के साथ पेरेंट्स भी रजिस्ट्रेशन…
पंजाब सरकार ने हरपाल जुनजाला को पीआरटीसी (PRTC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह नियुक्ति की। उनकी ताजपोशी के अवसर पर पटियाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए। इस मौके पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और लालजीत भुल्लर सहित कई अन्य मंत्री मौजूद रहे। पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू भी हरपाल जुनजाला को बधाई देने पहुंचे। जुनजाला के परिवार के…
पंजाब सीएम भगवंत मान ने मोहाली में आयोजित एक प्रोग्राम में नवनियुक्त 916 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर उन्होंने विरोधी दलों को घेरते हुए कहा कि हमने चार साल में 63 हजार से अधिक नौकरियां दी हैं, लेकिन विरोधी इसमें भी ऐतराज उठाते हैं। खामियां निकालते हैं। वह आपका डोमेसाइल मांगते हैं। कहते हैं कि बाहरी लोगों को नौकरियां दी है। पहले वाली सरकारें तो बच्चों की स्कॉलरशिप के पैसे खा जाती थीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है कमियां निकालने की, ऐसे में वे ऐसा करेंगे ही। लेकिन जो जिम्मेदारी आपको दी गई…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में आयोजित एक समारोह में विभिन्न विभागों के 916 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नियुक्तियाँ ‘मिशन रोज़गार’ के तहत बिना किसी रिश्वत, सिफ़ारिश या दबाव के की गई हैं, जो आम आदमी पार्टी सरकार की पारदर्शी और ईमानदार प्रशासनिक सोच को दर्शाती हैं. चार साल में करीब 64 हजार सरकारी नौकरियां मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक राज्य में 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं और आने वाले समय में यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी. उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना…
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात में डिनर के बाद सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में निगरानी में रखा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, ज़्यादा मेहनत करने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ है। सभी मेडिकल पैरामीटर नॉर्मल पाए गए। उन्हें आराम करने…
पंजाब और चंडीगढ़ में आज (30 जनवरी को) धुंध और शीत लहर चलने को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि कल 31 (जनवरी) से मौसम बदलेगा और एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। फिलहाल सुबह और शाम भले ही ठंड है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ा है। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे कम तापमान फरीदकोट में 3 डिग्री दर्ज किया गया है। 9 जिलों में शीत लहर का अलर्ट अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मान सरकार ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के तहत गैंगस्टरों के विरुद्ध बिना किसी समझौते के लगातार कार्रवाई शुरू की हुई है और इसके स्पष्ट नतीजे जमीनी स्तर पर दिख रहे हैं। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने जानकारी दी कि राज्य भर में मारे गए छापों के दौरान 3,520 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 1,599 को एहतियात के तौर पर नज़रबंद किया गया है और 104 गैर-कानूनी हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्रवाई जारी…
सांसद मलविंदर सिंह कंग ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दा उठाया । उन्होंने पंजाब के जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर में स्थित श्री चरण छोह गंगा सचखंड, खुरालगढ़ साहिब के सर्वपक्षीय विकास के लिए केंद्र सरकार से तुरंत सहायता की मांग की। श्री चरण छोह गंगा सचखंड रविदासिया समुदाय के लिए धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है और यह स्थान गुरु रविदास जी के जीवन और आध्यात्मिक विरासत से बहुत करीब से जुड़ा हुआ है। हर साल पंजाब और देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए आते…
Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक ने आज शहर के रेलवे स्टेशन से श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए बनारस जा रही श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आदर्शवादी समाज की रचना के लिए श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिखाए गए सर्व-सांझीवालता (सर्वसमावेशी) के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पंजाब सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू भी उपस्थित थे इस मौके पर उनके साथ लोकसभा सदस्य राज कुमार चब्बेवाल, चब्बेवाल हलके के विधायक डॉ. इशांक…
