Search

BREAKING
बादल का ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू मानसून के दौरान बढ़ रही हैं बीमारियाँ , ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ पंजाब भर में समय पर कैशलेस इलाज सुनिश्चित कर रही है मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपेने से अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशन कल पंजाब दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ₹5,470 करोड़ से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं की देंगे सौगात बेअदबी मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए किया तलब Argentina की दमदार वापसी, इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार FIFA World Cup फाइनल में पहुंचा पंजाब में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी, SIR की अवधि 11 दिन बढ़ी ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: पिछले तीन वर्षों में 134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा: CM भगवंत सिंह मान

पंजाब में कल से फिर बारिश के आसार:9 जिलों में शीत लहर का अलर्ट; फरीदकोट का तापमान 3 डिग्री रहा

January 30, 2026By Short Daily News

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (30 जनवरी को) धुंध और शीत लहर चलने को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि कल 31 (जनवरी) से मौसम बदलेगा और एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा।

फिलहाल सुबह और शाम भले ही ठंड है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ा है। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे कम तापमान फरीदकोट में 3 डिग्री दर्ज किया गया है।

9 जिलों में शीत लहर का अलर्ट

अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में आज कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की संभावना है।

इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है।

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय बादलों की स्थिति ऐसी बनी हुई है।
पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय बादलों की स्थिति ऐसी बनी हुई है।

इस समय ऐसी ही मौसम की स्थिति

जम्मू और आसपास के इलाकों में इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह हवा में एक चक्कर की तरह बना हुआ है, जो जमीन से काफी ऊंचाई पर मौजूद है। ऊपर की हवाओं में भी इसका असर बना हुआ है, इसलिए मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

फिलहाल यह सिस्टम बना रहेगा। इसके अलावा, 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे आगे मौसम फिर बदल सकता है।

कल से शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि राज्य में 1 फरवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 31 जनवरी तथा 2 और 3 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पंजाब में 31 जनवरी से लेकर तीन फरवरी तक बारिश की संभावना बन रही है।
पंजाब में 31 जनवरी से लेकर तीन फरवरी तक बारिश की संभावना बन रही है।

ऐसे रहेगा आने वाले दिनों में मौमस

  • 31 जनवरी: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • 1 फरवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
  • 2 फरवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।