Search

BREAKING
जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा पार हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर

बलतेज पन्नू ने Punjab में अशांति फैलाने वालों को सुरक्षा देने के अकाली दल बादल के इतिहास का किया पर्दाफाश

January 30, 2026By Short Daily News

 आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मान सरकार ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के तहत गैंगस्टरों के विरुद्ध बिना किसी समझौते के लगातार कार्रवाई शुरू की हुई है और इसके स्पष्ट नतीजे जमीनी स्तर पर दिख रहे हैं।

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने जानकारी दी कि राज्य भर में मारे गए छापों के दौरान 3,520 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 1,599 को एहतियात के तौर पर नज़रबंद किया गया है और 104 गैर-कानूनी हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है और बिना रुके जारी रहेगी। गैंगस्टरों को पनाह देने या उनकी मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पन्नू ने कहा कि जहां पंजाब सरकार संगठित अपराधों के विरुद्ध सख्ती से काम कर रही है, वहीं अकाली दल बादल के नेता गैंगस्टर परिवारों के साथ खुलेआम मिलकर इसके उलट काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल का इतिहास ऐसी घटनाओं से भरा पड़ा है जहाँ पंजाब की शांति भंग करने वालों को सुरक्षा और बढ़ावा दिया गया। 1978, 1984, 1989, 1996 और 2015 की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए पन्नू ने कहा कि वही पुराना सिलसिला दोहराया जा रहा है जहाँ गलत काम करने वालों को सज़ा देने के बजाय उन्हें इनाम दिया गया।

हाल की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए पन्नू ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि सुखबीर सिंह बादल, जिन्होंने हाल ही में पंजाब पुलिस अधिकारियों को धमकी दी थी, अब गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से पाखंड है। जिन नेताओं ने गैंगस्टर कल्चर को पनपने दिया, वे अब इसके खिलाफ़ लड़ने का दिखावा नहीं कर सकते।

पन्नू ने पंजाब में गैंगस्टरवाद को बढ़ावा देने वाली बड़ी घटनाओं को याद किया, जिसमें अमृतसर में एक पुलिस ऑफिसर की अपनी बेटी को बचाते हुए बेरहमी से हत्या, पुलिसवालों पर हमले, किडनैपिंग और नाभा जेल ब्रेक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं पिछली सरकारों के दौरान गैंगस्टरों और राजनीतिक संरक्षण के बीच गहरे गठजोड़ को बेनकाब करती हैं।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि तरनतारन उपचुनाव के दौरान, अकाली दल बादल ने झूठी कहानी पेश करके वोटरों को गुमराह करने की कोशिश की थी, जबकि असल में पार्टी उम्मीदवार के संबंध एक गैंगस्टर परिवार से थे। पन्नू ने कहा कि अब सच्चाई एक गैंगस्टर के परिवारिक सदस्य के हाल ही में हुई शादी की तस्वीरों से सामने आ गई है, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने सोशल मीडिया पर सांझा की थी।

पन्नू ने अमृतसर में अमृतपाल सिंह बाठ की बहन की शादी के समारोह में सुखबीर सिंह बादल, विरसा सिंह वल्टोहा, गनीव कौर मजीठिया, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की शामिल होने की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें अकाली दल बादल के इरादों और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल उठाती हैं।

शिरोमणि कमेटी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए, पन्नू ने पूछा कि क्या वह किसी धार्मिक संगठन के प्रमुख के रूप में समारोह में गए थे या बादल परिवार के वफादार के रूप में। पन्नू ने कहा कि अगर वह बादल समर्थक के रूप में गए थे, तो लोग समझ जाएंगे। लेकिन अगर वह एसजीपीसी प्रधान के तौर पर गए थे, तो यह बहुत गलत है। उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक संस्थाओं को अपराध और फिरौती के साथ जुड़े व्यक्तियों से नैतिक दूरी बनाई रखनी चाहिए।

पन्नू ने कहा कि पंजाब के लोगों को सतर्क रहना चाहिए और अकाली दल बादल द्वारा निभाई गई भूमिका को याद रखना चाहिए कि जब भी राज्य को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने मांग की कि सुखबीर सिंह बादल स्पष्ट करें कि क्या वह अब गैंगस्टरों के सहारे राजनीति मे दोबारा शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि पंजाब के लोगों ने उन्हें लोकात्रिंक तरीके से बार-बार नकार दिया है।

उन्होंने दावा किया कि मान सरकार कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेगी और पंजाब को फिर से अस्थिर करने के लिए किसी भी राजनीतिक दबाव या गैंगस्टरों के समर्थन की इजाजत नहीं दी जाएगी।