आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जंतर मंतर पर आयोजित रैली में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने भाजपा और मोदी सरकार को आइना दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत में तानाशाही राजनीति को बदलने में पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। 2027 मे़ं पंजाब की जनता ‘‘आप’’ को 100 सीटों का तोहफा देगी। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पूरी आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह डटकर देश की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा ने एक साजिश के तहत ‘‘आप’’ को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन अब वह साजिश देश के सामने…
Author: Short Daily News
SIM Binding Rules: आज एक मार्च से केंद्र सरकार का सिम बाइंडिंग नियम लागू हो गया है और WhatsApp और टेलीग्राम, सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप इसी मोबाइल नंबर से चल पाएंगे जिसका सिम फोन में एक्टिव हो। इसका मतलब है कि जिस नंबर से व्हाट्सऐप अकाउंट बनाया है, वहीं सिम आपके फोन में होना जरूरी है। अगर आपने सिम निकाला है, बंद किया है या किसी और हैंडसैट में डाला है तो आपका व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा। इसके पीछे सरकार का लक्ष्य है कि साइबर फ्रॉड रोका जा सके और डिजिटल धोखाधड़ी से यूजर्स को बचाया जा सके। ध्यान…
पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में ‘खेल पिटारा’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। यह एक व्यापक खेल-आधारित लर्निंग किट है, जिसका उद्देश्य छोटे बच्चों के लिए मनोरंजक और अर्थपूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। यह पहल 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों पर केंद्रित है, जिसे भविष्य की शैक्षणिक सफलता और बौद्धिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। सरकार का लक्ष्य नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के कक्षाओं को बाल-केंद्रित…
शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal, Manish Sisodia और Satyendar Jain के बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली के Jantar Mantar पर एक बड़ी रैली आयोजित की। इस रैली को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। अपने संबोधन में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कहा कि यह सच की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने साजिश रची थी और अच्छे काम करने के कारण उन्हें जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की राजनीति…
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने बाबैन में सरस्वती चौक के सौंदर्यकरण का शुभारंभ किया. उसके बाद उन्होंने प्रदेश स्तरीय वैक्सीनेशन अभियान की कुरुक्षेत्र के लाडवा से शुरुआत की. इसमें किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीन लगाई जा रही है. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद रहीं. इसके बाद सीएम ने लाडवा अनाज मंडी में कृषि विकास मेले का शुभारंभ किया. सर्वाइकल कैंसर से बचाव करेगा HPV टीकाकरण अभियानः प्रदेश स्तरीय HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि “सर्वाइकल कैंसर से बचाव…
इज़राइल–ईरान युद्ध का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ तक साफ़ दिखाई देने लगा है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, संघर्ष के चलते कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, जिससे पंजाब के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में कई पंजाबी फंसे हुए हैं और वहां से मदद की अपील कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर इस समय तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। दुबई और यूएई की उड़ानें रद्द चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई और यूएई के लिए जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। शाम 4 बजकर 50 मिनट…
Punjab News: पंजाब की डेयरी और कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा देते हुए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने मंडी गोबिंदगढ़ के वजीराबाद इंडस्ट्रियल पार्क में कारगिल कंपनी के 300 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित पशु चारा प्लांट का शुभारंभ कर दिया है। यह दक्षिण एशिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा प्लांट बताया जा रहा है। इस मेगा परियोजना का शुभारंभ प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 से पहले एक महत्वपूर्ण औद्योगिक उपलब्धि माना जा रहा है, जो पंजाब में वैश्विक निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। सतत निवेश व नीतिगत विकास के माध्यम से ‘रंगला…
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर उन्हें विशेष सीबीआई अदालत द्वारा बरी किए जाने पर हार्दिक बधाई दी। अदालत के फैसले का स्वागत मुंडिया ने दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 अन्य लोगों को बरी किया गया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय ने यह साबित कर दिया है कि अंततः सच की ही जीत होती है। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले ने आम…
Punjab News:आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता व कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क और लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को शहीद एएसआई गुरनाम सिंह के पैतृक गांव गदरियां (दीनानगर) पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व बटाला विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा भी उपस्थित रहे। पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी है नेताओं ने शहीद के परिवार को ढांढस बंधाया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार इस…
आम आदमी पार्टी के पंजाब के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता रविवार(1 मार्च) को सुबह 11 बजे जंतर-मंतर में राष्ट्रीय कन्वीनर अरिवंद केजरीवाल की सार्वजनिक रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पंहुंचेगे। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि पंजाब की पूरी लीडरशिप अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान जैसी खड़ी है और जंतर-मंतर पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता औऱ समर्थकों के साथ शामिल होगी। उन्होंने कहा कि आप पंजाब के नेता और वालंटियर एकजुटता दिखाने औऱ राष्ट्रीय कन्वीनर द्वारा पार्टी के भविष्य की रूपरेखा बारे सुनने के लिए बड़ी संख्या में…
