Search

BREAKING
भाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannu पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी ‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज Punjab News: आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया स्पीकर ने संगत को बेअदबी विरोधी बिल की प्रति सौंपी:Patiala में संधवा बोले-बेअदबी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा अपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ Punjab के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज

शराब घोटाले में अदालत से राहत के बाद जंतर-मंतर पर AAP की बड़ी रैली, पंजाब के मंत्री और विधायक दिखाएंगे एकजुटता

March 1, 2026By Short Daily News

आम आदमी पार्टी के पंजाब के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता रविवार(1 मार्च) को सुबह 11 बजे जंतर-मंतर में राष्ट्रीय कन्वीनर अरिवंद केजरीवाल की सार्वजनिक रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पंहुंचेगे।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि पंजाब की पूरी लीडरशिप अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान जैसी खड़ी है और जंतर-मंतर पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता औऱ समर्थकों के साथ शामिल होगी। उन्होंने कहा कि आप पंजाब के नेता और वालंटियर एकजुटता दिखाने औऱ राष्ट्रीय कन्वीनर द्वारा पार्टी के भविष्य की रूपरेखा बारे सुनने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचेगे।

बलतेज पन्नू ने कहा कि यह रैली एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रही है, जो कथित शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं को बरी करने के अदालत के हालिया फैसले के बाद आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों के लोगों की तरह पंजाब के लोगों को भी अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और स्वच्छ राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है। सत्य की जीत हुई है।

आप पंजाब के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि रैली आप और उसके नेतृत्व के विरुद्ध भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी के ईमानदार नेताओं की छवि को जानबूझकर धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, जनता इन चालों को समझ चुकी है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने आगे कहा कि जंतर-मंतर से उठने वाली आवाज पूरे देश में गूंजेगी और उन लोगो के प्रेरित करेगी जो पारदर्शी शासन और लोगों के अनुकूल नीतियों में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यह रैली न केवल झूठे आरोपों का जवाब देगी बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक नई दिशा भी तय करेगी।

आप पंजाब नेतृत्व ने राज्य से दिल्ली जाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और रैली की सफलता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि यह सभा देश की राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण साबित होगी।