Author: Short Daily News

पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। चीमा ने कहा कि दोनों पार्टियां आपसी सांठगांठ से पंजाब में ड्रग माफिया और गैंगस्टरों को बचाने का काम कर रही हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को कमजोर करने की साजिश रच रही हैं। 24 घंटे में FIR, हज़ारों शिकायतें लंबित चीमा ने बताया कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा चंडीगढ़ पुलिस को की गई एक ऑनलाइन…

Read More

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य के स्कूलों की हालत अब पहले जैसी नहीं रही, बल्कि अब सरकारी स्कूल शिक्षा के हर मोर्चे पर देशभर में मिसाल बन रहे हैं। पंजाब बना शिक्षा में नंबर वन हरजोत बैंस ने कहा कि भारत सरकार के राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण (नेशनल असेसमेंट सर्वे) में पंजाब ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब…

Read More

हरियाणा के पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शनिवार को ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले 300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंच से छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टैलेंट का सम्मान समारोह में उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में टॉप रैंक हासिल की। 10वीं कक्षा में राज्य स्तर पर…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला किया। उन्होंने दोनों पार्टियों पर आरोप लगाया कि ये धार्मिक, भाषाई, क्षेत्रीय और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों को बांटती रही हैं, जिससे राज्यों के बीच आपसी विवाद बढ़े हैं। सीएम मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा और उनके विदेशी दौरों को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “अगर पीएम मोदी यूक्रेन-रूस युद्ध खत्म करवा सकते हैं, जैसा कि मीडिया में दिखाया जाता है, तो फिर पंजाब और हरियाणा के बीच शांति क्यों नहीं ला सकते? ये दोनों…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के पानी को लेकर विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि पंजाब के पास दूसरे राज्यों को देने के लिए एक भी बूंद पानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से इंडस वॉटर ट्रीटी (Indus Water Treaty) को रोकने की मांग की और इसे पंजाब के हित में दोबारा विचार करने को कहा। पानी पंजाब के लिए एक “भावनात्मक मुद्दा” भगवंत मान ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा कि पानी सिर्फ एक संसाधन नहीं, बल्कि पंजाब और इसके लोगों के लिए एक भावनात्मक विषय है। उन्होंने कहा, “हमारी…

Read More

दिल्ली की यमुना नदी को साफ और फिर से ज़िंदा करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक अहम मीटिंग में ‘क्लीन यमुना’ प्रोजेक्ट पर बातचीत की। इस बैठक में तय किया गया कि यमुना को साफ करने के लिए ₹9,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली और इसमें यमुना को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। इस मिशन का मकसद है कि आने वाले कुछ सालों में यमुना को इतना साफ किया जाए कि वह…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर की गई टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने इसे गैर जिम्मेदाराना और खेदजनक करार दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार ऐसी अनुचित टिप्पणियों से खुद को अलग करती है, जो मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वहीं आज, 11 जुलाई को विधानसभा सत्र के दौरान भगवंत मान ने फिर बयान दिया कि, “क्या हमें प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का हक नहीं है? वे किन देशों में जा रहे हैं, और देश की…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) क्वालीफाईड प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत दी है। सीएम सैनी ने क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के साथ की मीटिंग के बाद ऐलान किया कि चीफ मिनिस्टर इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के क्वालिटी मॉनिटर पोस्ट पर गेट क्वालिफाइड यंग प्रोफेशनल्स को सरकार हायर करेगी। ये यंग प्रोफेशनल्स विकासात्मक परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सरकार का सहयोग करेंगे। मीटिंग के दौरान सीएम सैनी ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय पर ही सभी परियोजनाओं को पूरा किया जाए। अधिकारियों की ट्रेनिंग जरूरी मीटिंग…

Read More

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही का दूसरा दिन सुबह 10 बजे शुरू हो गया है। कार्यवाही के दूसरे दिन शुरू होते ही कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। आज दूसरे दिन धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर महत्वपूर्ण बिल सरकार द्वारा पेश किए जाएंगे। वहीं डेमों की सुरक्षा से CISF को हटाने संबंधी 5 बिल किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, बीबीएमबी से बहस चल रही है। उन्होंने कहा कि, पिछली दिनों ऑल पार्टी मीटिंग हुई थी। सभी नेताओं ने सहमति से कहा था कि, इस मुद्दे पर आपके साथ हैं। वहीं 2 दिन पहले दिल्ली में एसवाईएल…

Read More

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार आज विधानसभा में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर बिल पेश करेगी। यह बिल पंजाब पवित्र ग्रंथ (अपराधों की रोकथाम) एक्ट, 2025 के नाम से हो सकता है। इसके तहत बेअदबी करने वालों को 10 साल तक कैद की सजा हो सकती है। अगर बेअदबी की वजह से कोई हिंसा या उसमें किसी की मौत होती है तो ऐसी सूरत में आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। हालांकि, इस बिल के बारे में आधिकारिक तौर पर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। विधानसभा में बिल पेश किए जाने के बाद इसकी…

Read More