मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से फोन पर बातचीत की और उनसे युद्ध के कारण अरब देशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अचानक युद्ध शुरू होने के कारण खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों की सूची साझा की और विशेष जहाज उपलब्ध करवाकर उन्हें वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की। इससे पहले एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ.रवजोत ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और फंसे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए उड़ानें शुरू करने…
Author: Short Daily News
पंजाब के वित्त, आबकारी और कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के नेतृत्व में, पंजाब राजस्व विकास में शानदार उपलब्धियों के लिए देश के शीर्ष तीन राज्यों में उभरा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य की वित्तीय कार्यप्रदर्शन संरचनात्मक सुधार, वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता को दर्शाता है। यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब की वित्तीय सेहत में आए इस निर्णायक बदलाव को उजागर करने के लिए विस्तृत आंकड़े पेश किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित…
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने अरब देशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. Ravjot Singh को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu से तत्काल मुलाकात करने के निर्देश दिए हैं। इस मुलाकात का उद्देश्य पंजाब के नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से विशेष विमान की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित भारत लाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा…
चंडीगढ़ में एक बार फिर प्रॉपर्टी महंगी होने जा रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। डीसी निशांत यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कलेक्टर रेट संशोधित करने के लिए एक कमेटी गठित की गई। प्रशासन ने शहर के अलग-अलग इलाकों के अनुसार कलेक्टर रेट में 30 से 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्तावित नए रेटों को लेकर अगले सप्ताह ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें आम लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी। 1 अप्रैल से लागू हो सकते हैं नए रेट प्रशासन के अनुसार, लोगों से…
पंजाब से टूरिस्ट वीजा पर अरब देशों में गए लोग इजराइल और ईरान की लड़ाई की वजह से फंस गए हैं। अधिकतर लोग दुबई में फंसे हैं। हालांकि हमारे पास अभी तक कोई अधिकारिक आंकड़ा नहीं है। यह बात दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब के एनआरआई मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने की। जो लोग फंसे हैं, उनकी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल्स आ रही है। लोगों का कहना है कि उनका वीजा खत्म होने वाला है , पैसे भी समाप्त हो रहे हैं। टिकट बार-बार कैंसिल होने से दिक्कत आ रही है। सुबह से अब तक करीब 150 लोगों की…
पंजाब सरकार 17 हजार पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह दिव्यांग कोटे के बैकलॉग खाली पड़े पदों पर होगी। वहीं, सरकार ने बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया है। अब तक1देश में रहने वाले दंपत्तियों ने गोद लिया है और वे बेहतर जीवन जी रहे हैं। सरकार ने 16 जिलों में अडॉप्शन एजेंसियां स्थापित की हैं ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और आसान हो सके। इसके अलावा फेक या मृतक लोगों को जारी हुई बुजुर्ग पेंशन के 61 करोड़ की रिकवरी की है। यह दावा पंजाब की कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने किया। पंजाब में बच्चों…
होलिकोत्सव मनाने के लिए सोमवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की. मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों के पास जाकर मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए. सभी को भरोसा दिया कि किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा. किडनी रोगी से पूछा – आयुष्मान कार्ड है? जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने किडनी की बीमारी में धन की कमी…
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा का बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान सीएम सैनी केसरिया रंग की पगड़ी पहने हुए नजर आए। उन्होंने पगड़ी पहनकर बजट भाषण दिया जिसने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी। राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सैनी की बढ़ती पंजाब सक्रियता और उनके पहनावे का यह चयन एक प्रतीकात्मक संदेश हो सकता है। पिछले कुछ महीनों में सैनी ने पंजाब में कई दौरे किए हैं। वे पार्टी बैठकों को संबोधित कर रहे हैं। वो विभिन्न समुदायों के कार्यक्रमों में…
पंजाब मिल्कफेड के चेयरमैन नरेंद्र शेरगिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकार ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। वह सीएम भगवंत मान के करीबी माने जाते हैं। उनका इस्तीफा फरवरी 2026 के अंत में (26 फरवरी 2026 के आसपास) दिया गया और तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया। इस्तीफे का स्पष्ट कारण सार्वजनिक रूप से नहीं बताया गया। यह व्यक्तिगत या अन्य कारणों से माना जा रहा है करीब चार साल पद रहे शेरगिल 31 अगस्त 2022 को पंजाब सरकार (CM भगवंत मान के नेतृत्व वाली AAP सरकार) द्वारा मिल्कफेड के चेयरमैन नियुक्त किए गए थे।…
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने पंजाबी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता और गायक एमी विर्क से फोन पर संपर्क कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की। पन्नू ने विर्क को सांत्वना देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है। बलतेज पन्नू ने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान व्यक्तिगत रूप से इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जल्द ही केंद्र सरकार के साथ संपर्क साधकर एमी विर्क के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर…
