Search

BREAKING
• पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए

AAP का Manjinder Sirsa पर करारा पलटवार – कहा, पहले Delhi की हालत सुधारें फिर दें उपदेश

June 9, 2025By Short Daily News

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा पर जमकर निशाना साधा है। सिरसा द्वारा पंजाब सरकार की आलोचना पर AAP के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें उनके अतीत की याद दिलाई।

AAP सांसद मलविंदर सिंह कंग और प्रवक्ता नील गर्ग ने साफ कहा कि सिरसा जैसे लोग जिन्हें खुद अपनी भूमिका पर जवाब देना चाहिए, वो अब नैतिकता की बातें कर रहे हैं।

“सुखबीर बादल के OSD थे सिरसा, खुद रहे भ्रष्टाचार का हिस्सा” – मलविंदर कंग

मलविंदर कंग ने कहा, “मनजिंदर सिरसा हमें उपदेश दे रहे हैं, जबकि वह खुद अकाली दल-भाजपा सरकार के वक्त पंजाब को बर्बाद करने वाली टीम का हिस्सा थे। वह सुखबीर बादल के OSD थे और उस वक्त राज्य में नशे, भ्रष्टाचार और कुशासन का बोलबाला था।”

उन्होंने ये भी कहा कि सिरसा पर दिल्ली के गुरुद्वारा फंड के ₹1 करोड़ के दुरुपयोग का केस दर्ज है, जिसकी जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है। कंग ने तंज कसते हुए कहा, “जब कानून ने शिकंजा कसना शुरू किया तो जेल से बचने के लिए सिरसा ने अपनी विचारधारा छोड़कर BJP जॉइन कर ली।”

“दिल्ली में भाजपा सरकार फेल है” – नील गर्ग

AAP प्रवक्ता नील गर्ग ने भी सिरसा और दिल्ली की BJP सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “आज दिल्ली में टैंकर माफिया दोबारा एक्टिव हो गए हैं। पानी का गंभीर संकट है, रोज़ाना बिजली कटौती हो रही है, और प्राइवेट स्कूलों की फीस आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई है।”

 

 

उन्होंने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक स्टाफ की कमी के चलते बंद हो रहे हैं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात बस मार्शल्स को हटा दिया गया है और विधवाओं व बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन में भारी देरी हो रही है। गर्ग ने कहा, “BJP ने AAP सरकार की हर अच्छी योजना को खत्म किया है। दिल्ली की जनता अब पछता रही है और कह रही है कि हमने गलती की जो आप सरकार को हटाया।”

“हरियाणा के हैं सिरसा, पंजाब की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं”

नील गर्ग ने यह भी सवाल उठाया कि मनजिंदर सिरसा आखिर पंजाब की राजनीति में क्यों दखल दे रहे हैं, जब वह हरियाणा से हैं। उन्होंने कहा, “जब सत्ता थी तब सिरसा ने पंजाब के वेतन और संसाधनों का फायदा उठाया, अब वह उसी राज्य पर सवाल उठा रहे हैं। ये पाखंड है।”

AAP का दावा – ‘हमने किया है असली बदलाव’

AAP नेताओं ने कहा कि उनकी सरकार ने पंजाब में सच्चे बदलाव की नींव रखी है। स्कूलों का नवीनीकरण, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाएं, बिना सिफारिश और रिश्वत के नौकरियां, और ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई – ये सब उनकी सरकार की उपलब्धियां हैं।

उन्होंने कहा कि AAP सरकार पंजाब के जल अधिकारों की रक्षा के लिए भी लगातार आवाज़ उठा रही है।

“पहले अपनी पार्टी की नाकामी देखो, फिर दूसरों को सलाह दो”

AAP नेताओं ने कहा कि मनजिंदर सिरसा को पंजाब पर बोलने से पहले अपने अतीत और वर्तमान दोनों पर नजर डालनी चाहिए। वह अकाली-भाजपा शासन के प्रतीक हैं – जहां नशा, भ्रष्टाचार और कुशासन था। और अब, दिल्ली में भाजपा के राज में जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है।

“पहले दिल्ली की हालत सुधारें, फिर पंजाब पर बोलें,” – यही संदेश AAP ने मनजिंदर सिरसा को साफ तौर पर दे दिया है।