Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hindi News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
    • बिजनेस
    • लाइफ्स्टाइल
    • धर्म
    • ब्लॉग
    • मौसम
    • सोशल मीडिया
    Subscribe
    Hindi News
    Home»हरियाणा»मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व बैंक की मदद से हरियाणा में बनेगा एआई इनोवेशन सेंटर
    हरियाणा

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व बैंक की मदद से हरियाणा में बनेगा एआई इनोवेशन सेंटर

    Short Daily NewsBy Short Daily NewsFebruary 1, 2026Updated:February 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अहम भूमिका निभा रही है। ग्लोकल एआई-रियल इम्पैक्ट केवल एक विषय नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता है, जिसमें वैश्विक सोच को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

    मुख्यमंत्री शनिवार की रात चंडीगढ़ में टी.आई.ई. द्वारा आयोजित एआई शिखर सम्मेलन-2026 को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एआई को बढ़ावा देने के लिए ‘हरियाणा एआई मिशन’ स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है, जिसके लिए विश्व बैंक द्वारा लगभग 470 करोड़ रुपये की सहायता का आश्वासन प्राप्त हुआ है। इस मिशन के अंतर्गत गुरुग्राम और पंचकूला में एक-एक एआई हब स्थापित किए जाएंगे, जहां 50 हजार युवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नवाचार और शोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड’ की स्थापना का निर्णय लिया गया है, जिसे 20 करोड़ रुपये के प्रारंभिक कोष के साथ शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपये से अधिक का फंड ऑफ फंड्स बनाया गया है, जिसके माध्यम से स्टार्टअप्स को वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया केवल सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं है, बल्कि कोर टेक्नोलॉजी, हार्डवेयर और डीप टेक इनोवेशन का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालयों में डेटा साइंस विभागों को अपडेट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला को उत्तर भारत की ‘सिलिकॉन वैली’ के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां स्वच्छ पर्यावरण, प्रतिभाशाली मानव संसाधन, हाई-स्पीड इंटरनेट, सातों दिन उपलब्ध ग्रीन एनर्जी तथा 73 एकड़ भूमि पर एआई हब स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। यह क्षेत्र डीप टेक इनोवेशन का जीवंत केंद्र बनेगा। इस अवसर पर ब्रिटिश उप उच्चायुक्त अल्बा स्मेरिग्लियो, टी.आई.ई. के पदाधिकारी, देश के विभिन्न राज्यों से आए उद्योग जगत के दिग्गज, विदेशों से आए उद्यमी, स्टार्टअप संस्थापक, युवा नवोन्मेषक, तकनीकी विशेषज्ञ तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Short Daily News
    • Website

    Related Posts

    Haryana Result: क्रॉस वोटिंग, रात 1 बजे तक काउंटिंग… जानें- हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बीजेपी पर कैसे भारी पड़ी कांग्रेस

    March 17, 2026

    ‘टटीहरी’ गाने को लेकर विवाद: Haryana महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश दिए

    March 13, 2026

    कैथल पहुंचे सीएम नायब सैनी:अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया, परिवार से बातचीत की

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    पंजाब CM भगवंत मान थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस:कृषि और सिंचाई मंत्री भी मौजूद रहेंगे, दो दिन में दूसरी प्रेसवार्ता

    March 18, 2026

    पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: CM भगवंत मान

    March 18, 2026

    धूरी में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम भगवंत सिंह मान ने ₹21.65 करोड़ के अत्याधुनिक अस्पताल और जच्चा-बच्चा केंद्र का किया उद्घाटन

    March 18, 2026

    AAP MP मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के लिए रेलवे संपर्क की मांग की

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Short Daily News. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.