Search

BREAKING
आम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब Dr. Bhim Rao Ambedkar के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क Punjab News: भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना, कमजोर कानूनों और सियासी संरक्षण के युग का हुआ अंत: हरपाल सिंह चीमा Punjab News: मां की सांसों के लिए जंग: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ? Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी सुखबीर बादल का ‘मंडी दौरा’ एक ‘राजनीतिक ड्रामा’ निकला, खरीद की सच्चाई अकाली दल के झूठे प्रचार का किया पर्दाफाश: Baljeet Kaur CM भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: Harbhajan Singh ETO ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: Baltej Pannu

हरियाणा के CM नायब सैनी पर नोटों की बारिश,सड़क किनारे आग सेंक रहे लोगों से भी मुखिया ने की बात

January 17, 2026By Short Daily News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार देर रात हिसार से अपने काफिले के साथ गांव किरमारा स्थित श्री कामेश्वर धाम पहुंचे. यहां उन्होंने ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 मुनि गिरी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने गद्दीनशीन संत युगल गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर पहले फूल और इसके बाद नोट बरसाए.

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कामेश्वर धाम के लिए 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि कामेश्वर धाम के प्रति क्षेत्र के लोगों की अटूट श्रद्धा है. श्री श्री 1008 मुनि गिरी जी महाराज उच्च कोटि के संत थे, जिनके मार्गदर्शन से समाज को आध्यात्मिक दिशा मिली.

गौर रहे कि श्री कामेश्वर धाम के गद्दीनशीन महाराज प्रहलाद गिरी उर्फ मुनि गिरी जी महाराज अपनी संसारिक यात्रा पूरी कर चोला छोड़ गए हैं. वो 84 वर्ष के थे. निधन के बाद रात को मुख्यमंत्री नायब सैनी शोक जताने पहुंचे थे. कामेश्वर धाम की आसपास के क्षेत्र में काफी मान्यता है. बताया जाता है महाभारत काल में पांडवों ने यहां भगवान शिव की पूजा की थी.

इसी दौरान जब उनका काफिला गांव कुलेरी से गुजर रहा था, तो सड़क किनारे ग्रामीण सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाकर बैठे हुए दिखाई दिए. ग्रामीणों को देखकर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया. मुख्यमंत्री के रुकते ही ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मुख्यमंत्री स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनका हालचाल जाना. उन्होंने सर्दी का जिक्र करते हुए कहा कि “ठंड काफी है, आप लोगों के पास बैठकर ही बातचीत करते हैं.” इसके बाद मुख्यमंत्री अलाव के पास कुर्सी लगाकर बैठ गए और ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया.

इससे पहले, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार के टाउन पार्क का उद्घाटन किया. करीब साढ़े 14 करोड़ 72 लाख की लागत से टाउन पार्क का जीर्णोद्धार किया गया है. मुख्यमंत्री ने पार्क में घूमकर यहां हुए कार्यों को भी देखा और हिसार के लोगों को पार्क समर्पित भी किया. यह पार्क करीब 22 महीने में तैयार हुआ है. अब हिसार की जनता को नए स्वरूप में  टाउन पार्क देखने को मिलेगा.