Search

BREAKING
ABVP की जीत पर AAP/ASAP का बड़ा सवाल: विवादित दस्तावेज़ों और चुनावी पात्रता पर हाईकोर्ट जाएगी टीम, PU प्रशासन की चुप्पी पर भी उठे सवाल पंजाब में ग्राउंडवाटर निकालने की दर चार साल में 163.80% से घटकर 152.22% हो गई, 95 ब्लॉक में सुधार दर्ज: बलतेज पन्नू CM भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ श्री श्री रविशंकर जी का आशीर्वाद लिया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी पंजाब में बारिश कम होने से बढ़ी गर्मी और उमस, आज कई जिलों में बारिश के आसार रक्षा बंधन ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में परिवारों को जोड़ा, नशामुक्ति और उम्मीद के संदेश को किया मज़बूत ‘मिशन क्लीन पंजाब’: भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य-स्तरीय सफ़ाई अभियान की शुरूआत, मंत्रियों, विधायकों, मेयरों और पार्षदों ने राज्यभर में संभाली कमान पंजाब का नाम रोशन, NEET में AIR-1 आर्यन गुप्ता से मिले मुख्यमंत्री मान पंजाब में आज से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत, 10 दिन चलेगा विशेष सफाई अभियान सज्जन कुमार के घर BJP नेताओं के पहुंचने पर सियासत गरम

Labour Union के अध्यक्ष Dalbir Singh अपने साथियों सहित ‘AAP’ में शामिल Cabinet Minister Laljit Singh Bhullar ने सभी नेताओं का किया स्वागत

October 28, 2025By Short Daily News

तरनतारन उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी मज़बूती मिली है। सोमवार को मंडी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दलबीर सिंह ने अपने साथियों सहित शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

दलबीर सिंह के साथ शामिल होने वालों में दया सिंह, साहब सिंह, जगदीप सिंह, पाल सिंह, सब्बा सिंह और मारू सिंह जैसे प्रमुख साथी भी मौजूद रहे।

इन सभी को पार्टी में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और महासचिव एस.एस. आहलूवालिया की मौजूदगी में शामिल कराया और उनका पार्टी में हार्दिक स्वागत किया।

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इन सभी नेताओं का आम आदमी पार्टी में शामिल होना इस बात का सबूत है कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान की ईमानदार और जनसेवा वाली सरकार से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और पारदर्शिता के क्षेत्र में जो काम किए हैं, उनसे हर वर्ग का व्यक्ति खुश है।

भुल्लर ने कहा कि आज किसान, मज़दूर, व्यापारी और नौजवान — हर वर्ग के लोग आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं और पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह जनता के विश्वास और बदलाव की नई लहर का संकेत है, जो पंजाब की राजनीति में एक नई कहानी लिख रही है।

उन्होंने तरनतारन के लोगों से अपील की कि आने वाले उपचुनाव में आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को बड़े अंतर से विजयी बनाएं, ताकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ मज़बूत हों और इलाके में विकास की रफ़्तार और तेज़ हो सके।

आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भी कहा कि दलबीर सिंह जैसे जमीनी नेताओं का साथ मिलना पार्टी के लिए बड़ी बात है। इससे मजदूर वर्ग और आम जनता के बीच पार्टी की पकड़ और मज़बूत होगी।