Search

BREAKING
• परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली

मान सरकार का बाकमाल बदलाव: पंजाब में food processing से बढ़ी किसानों की आमदनी, और नए रोज़गार के मौके भी हुए पैदा

October 10, 2025By Short Daily News

पंजाब में खेती और खाने-पीने की चीजें बनाने के कारोबार में तेजी से विदेशी कंपनियों का पैसा आ रहा है। पंजाब सरकार ने किसानों की कमाई बढ़ाने और नौजवानों को रोज़गार देने के लिए कई बड़े कदम उठाए है। इन योजनाओं से किसानों की आमदनी बढ़ रही है, फसल की बर्बादी कम हो रही है और गांवों में नए रोजगार के मौके मिल रहे है। पंजाब देश का अनाज का भंडार है और अब यहां खाने की चीज़ें बनाने का काम भी तेज़ी से बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने किसानों की पैदावार का सही दाम दिलाने और खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। सरकार ने फाज़िल्का, कपूरथला और लुधियाना जैसी जगहों पर बड़े-बड़े फूड पार्क बनाए है। इन पार्कों में किसानों की फसल से अचार, जूस, जैम, सब्जियों के पैकेट और दूसरी चीजें बनाई जाती है। इससे किसानों को अपनी फसल का अच्छा दाम मिल रहा है।

 

मेगा फूड पार्क योजना में पंजाब देश के टॉप तीन राज्यों में शामिल है। लुधियाना के फूड पार्क में होशियारपुर, अमृतसर, अबोहर और तलवंडी साबो में चार छोटे सेंटर भी बनाए गए है। इन जगहों पर फल, सब्जी और दूध जैसी चीजों को ताज़ा रखने की सुविधा है। किसान अपनी फसल यहां लाते है और कंपनियां इन्हें खरीदकर अलग-अलग चीजें बनाती है।

पंजाब सरकार छोटे कारोबारियों को 7,373 यूनिट खोलने के लिए मदद दे रही है। इसके लिए 306 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है। युवाओं, महिलाओं और किसान समूहों को अपना छोटा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार पैसा और ट्रेनिंग दे रही है। नए कारोबार शुरू करने के लिए सरकार 35 फीसदी तक की मदद देती है और अनुसूचित जाति के लोगों को 50 फीसदी मदद मिलती है। इससे गांवों में रोज़गार के नए मौके बन रहे है।

सरकार ने कोल्ड स्टोरेज और गोदाम बनाने पर भी ज़ोर दिया है। अब किसानों की आलू, प्याज़ और दूसरी सब्जियां खराब नहीं होती। पहले किसानों को फसल जल्दी बेचनी पड़ती थी, लेकिन अब वे अपनी फसल कोल्ड स्टोरेज में रखकर अच्छे भाव पर बेच सकते है। इससे बिचौलियों का शोषण कम हुआ है और किसानों को सीधा फायदा मिल रहा है।

 

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्र सरकार से बठिंडा में एक और मेगा फूड पार्क खोलने की मांग की है । इससे मालवा इलाके के किसानों को बड़ा फायदा होगा। सरकार चाहती है कि हर ज़िले में किसानों के लिए सुविधाएं हो। पंजाब सरकार विदेशी कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए खास छूट दे रही है। इससे यहां नए कारखाने खुल रहे है और हजारों लोगों को नौकरी मिल रही है।

सरकार ने किसानों को नई तकनीक सिखाने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू किए है। किसान अब जैविक खेती और आधुनिक तरीकों से खेती कर रहे है। स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को भी पंजाब सरकार हर तरह की मदद दे रही है। नए आइडिया वाले नौजवानों को लोन और सब्सिडी मिल रही है। पंजाब सरकार ने किसानों की कमाई दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब को खेती के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। सरकार का मानना है कि किसानों की फसल से ज़्यादा से ज़्यादा चीज़ें बने तो उनकी आमदनी बढ़ेगी। आने वाले सालों में पंजाब में और भी नए फूड पार्क, कोल्ड चेन और प्रोसेसिंग यूनिट खोली जाएंगी। सरकार की कोशिश है कि हर किसान का परिवार खुशहाल हो और गांवों में विकास हो। पंजाब सरकार के इन प्रयासों से राज्य में खुशहाली और समृद्धि का नया दौर शुरू हो रहा है।