Search

BREAKING
• परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली

Punjab में सामान्य से 5 डिग्री कम तापमान, October में रिकॉर्ड तोड़ बारिश!

October 9, 2025By Short Daily News

पंजाब में मौसम ने इन दिनों अप्रत्याशित करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हाल के दिनों में राज्य में तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस तक उछाल जरूर दर्ज हुआ है, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 5.1 डिग्री तक कम बना हुआ है। मौसम में आया यह बदलाव पिछले दिनों हुई व्यापक बारिश और उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का परिणाम है। आमतौर पर सितंबर और अक्टूबर में पंजाब में बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल अलग रही।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, जहां अक्टूबर महीने में औसतन 2.7 मिमी बारिश होती है, वहीं इस बार राज्य में औसतन 29.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 988 फीसदी अधिक है। बीते 24 घंटों में ही पठानकोट में 0.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिसका असर पंजाब के तापमान पर भी पड़ेगा। ऐसे में राज्य का तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे बना रह सकता है और ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। मोहाली का तापमान सबसे अधिक 31.8°C दर्ज किया गया, वहीं फरीदकोट में 31.2°C और पठानकोट में 30.3°C रहा। अन्य सभी शहरों का तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया है, जो इस समय के औसत से काफी कम है।

 

आज के मौसम की बात करें तो अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली सहित अधिकतर शहरों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम में आ रहे इस बदलाव ने जहां एक ओर सर्दी की शुरुआत के संकेत दे दिए हैं, वहीं अक्टूबर में रिकॉर्ड स्तर पर हुई बारिश ने किसानों और आम जनता दोनों को चौंका दिया है। मौसम से जुड़ी ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइट के साथ।