Search

BREAKING
• पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए

Punjab में Independence Day पर Grand preparations, Faridkot में CM Bhagwant Mann फहराएंगे Tricolour

August 14, 2025By Short Daily News

पंजाब में इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य-स्तरीय मुख्य समारोह में फरीदकोट में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक, सीएम भगवंत मान ने अपने कैबिनेट सहयोगियों और विधानसभा के स्पीकर व डिप्टी स्पीकर को अलग-अलग जिलों में होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की अध्यक्षता की जिम्मेदारी दी है।

विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण करने वाले नेताओं की सूची इस प्रकार है:

  • फिरोजपुर – विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां
  • फाजिल्का – डिप्टी स्पीकर जय किशन रौरी
  • रूपनगर – वित्त मंत्री हरपाल चीमा
  • लुधियाना – नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा
  • शहीद भगत सिंह नगर (SBS Nagar) – सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. बलजीत कौर
  • संगरूर – उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा
  • अमृतसर – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह
  • गुरदासपुर – आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुढ़ियां
  • तरनतारन – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक
  • मानसा – परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर
  • मोगा – शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस
  • बठिंडा – खनन मंत्री बरिंदर गोयल
  • जालंधर – ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह संध
  • पठानकोट – स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह
  • SAS नगर (मोहाली) – कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ीयां
  • होशियारपुर – बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत
  • पटियाला – PWD मंत्री हरभजन सिंह ETO

इस बार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा फहराने के साथ-साथ देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य, स्कूली बच्चों की परेड और विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकार का कहना है कि इन समारोहों का मकसद न केवल स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना है बल्कि युवाओं में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करना है।

सरकार की ओर से सुरक्षा इंतज़ाम भी पुख्ता किए जा रहे हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के समारोह का हिस्सा बन सकें।