Search

BREAKING
अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद पंजाबी NRI’s को बड़ी राहत, सरकार ने बदले नियम, हटाई ये शर्त Punjab में बढ़ती गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग ने जताई चिंता, उठाई स्कूलों का समय बदलने की मांग Punjab News: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए hospital से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी

CM Bhagwant Mann आज 27 july को Khanna के Libda Village पहुंचेंगे, करेंगे Canal Water Project का Inspection

July 27, 2025By Short Daily News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को खन्ना के लिबड़ा गांव का दौरा करने आ रहे हैं। इस दौरान वे पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी नहरी पानी प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौद की अगुवाई में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

किसानों के लिए बड़ी सौगात

पंजाब सरकार ने किसानों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए यह प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस योजना के तहत खन्ना विधानसभा क्षेत्र के गांव भट्टियां से लेकर गाजीपुर तक नहर की मरम्मत और रजबाहे को पक्का किया गया है। अब इस प्रोजेक्ट से सैकड़ों गांवों के करीब 1000 एकड़ जमीन पर खेती करने वाले किसानों को फायदा मिलेगा।

मार्केट कमेटी चेयरमैन जगतार सिंह गिल और जिला संगठन इंचार्ज मास्टर अवतार सिंह ने बताया कि पहले नहरों से पानी लेना आसान नहीं था। किसान ज्यादातर ट्यूबवेल्स पर निर्भर थे, जिससे भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा था। अब सरकार ने नहरी पानी के वितरण को आसान बनाते हुए किसानों तक पहुंचाने का ठोस कदम उठाया है।

नहरी पानी से होगा डबल फायदा

  • खेती की लागत कम होगी।
  • पैदावार में बढ़ोतरी होगी।
  • बिजली और पानी दोनों की बचत होगी।

किसान इस योजना को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि अब उन्हें ट्यूबवेल पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

भूजल बचाने की दिशा में अहम कदम

सीएम मान की सोच है कि पंजाब में खेती को टिकाऊ बनाना है और पानी के संकट को रोकने के लिए बड़े कदम उठाने हैं। भूजल का स्तर लगातार गिरना पंजाब के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसीलिए अब सरकार नहरी पानी से सिंचाई को बढ़ावा दे रही है, जिससे भविष्य में पानी की किल्लत को रोका जा सके।

दौरे को लेकर तैयारियां पूरी

सीएम के दौरे के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और कार्यक्रम स्थल को तैयार कर दिया गया है।

इस मौके पर जगतार सिंह गिल, मास्टर अवतार सिंह, मलकीत सिंह मीता, सरपंच जसदीप सिंह, यादविंदर सिंह लिबड़ा, डॉ. ज्ञान सिंह सोहल, अवतार सिंह कंग, हनी लिबड़ा, मंजोत सिंह भट्टी, सतनाम सिंह कंग, जसदेव सिंह, कुलविंदर सिंह और शाहबाज सिंह समेत कई लोग मौजूद रहेंगे।

यह प्रोजेक्ट किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा और पंजाब सरकार की खेती को आधुनिक और टिकाऊ बनाने की सोच को और मजबूत करेगा।