Search

BREAKING
• पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए

Akali Dal को बड़ा झटका: Former MLA Harmeet Singh Sandhu Aam Aadmi Party में शामिल, कहा- अब Punjab के Development के लिए काम करूंगा

July 16, 2025By Short Daily News

पंजाब की सियासत में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। माझा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और तरनतारन से तीन बार विधायक रह चुके हरमीत सिंह संधू ने शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कह दिया है और अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं।

हरमीत संधू ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर AAP के कई और नेता भी शामिल थे।

लंबे समय से राजनीति में सक्रिय

हरमीत सिंह संधू का पंजाब की राजनीति में अच्छा खासा अनुभव है। वह 2002 में पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2007 और 2012 में उन्होंने अकाली दल के टिकट पर जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि वे पिछले लगभग 30 सालों से सियासत में सक्रिय हैं और तरनतारन की जनता ने उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान दिया है।

आम आदमी पार्टी की नीति से हुए प्रभावित

AAP में शामिल होने की वजह बताते हुए संधू ने कहा,

“आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले तीन सालों में साफ नीयत और मजबूत नीति के साथ काम किया है। मुझे यह देखकर बहुत प्रेरणा मिली और मैंने फैसला लिया कि अब मैं भी इस सरकार के साथ मिलकर अपने इलाके के विकास के लिए काम करूं।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भगवंत मान सरकार द्वारा विधानसभा में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लाने का फैसला बहुत पसंद आया। उनके अनुसार,

“यह कानून पंजाब और सिख समाज के लिए बेहद जरूरी था।”

भगवंत मान का बयान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरमीत संधू का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि,

“हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि इतने अनुभवी नेता हमारे साथ आए हैं। जब हम छोटे थे, तब से हम इनकी जीतों को देखते आ रहे हैं। अब इनके अनुभव का फायदा पार्टी को मिलेगा।”

मान ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाते वक्त कहा था कि,

“रिवायती पार्टियों में भी अच्छे लोग हैं, लेकिन वो वहां घुटन महसूस करते हैं। ऐसे लोग आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं।”

राजनीतिक असर

हरमीत संधू के आम आदमी पार्टी में आने से तरनतारन और माझा क्षेत्र में AAP को एक बड़ी ताकत मिल सकती है। वहीं, अकाली दल के लिए ये एक और राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

हरमीत सिंह संधू जैसे अनुभवी नेता का आम आदमी पार्टी में आना भगवंत मान सरकार की लोकप्रियता और भरोसे का संकेत है। अब देखना होगा कि उनके आने से पार्टी को आगामी चुनावों में कितना फायदा मिलेगा और तरनतारन में विकास की दिशा में क्या नया देखने को मिलेगा।