Search

BREAKING
• पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए

पंजाब विधानसभा का तीसरा दिन आज:दो बजे शुरू होगी सेशन की कार्यवाही

July 14, 2025By Short Daily News

पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन का आज तीसरा दिन है। इस दौरान सरकार बेअदबी पर कानून के ड्राफ्ट को आज विधानसभा में पेश कर सकती है। हालांकि, विधानसभा द्वारा जारी कार्यसूची में इसका जिक्र नहीं है। आज सेशन दोपहर दो बजे शुरू होगा।

सरकार ने शुक्रवार को सेशन की समय अवधि 15 जुलाई तक बढ़ा दी थी। आज सेशन के शुरू में प्रश्नकाल नहीं होगा, क्योंकि स्पीकर कुलतार सिंह संधवा पहले बता चुके हैं कि स्पेशल सेशन में प्रश्नकाल नहीं होता है। सेशन के शुरू में निर्दलीय विधायक इंद्र प्रताप सिंह निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को लेकर एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश करेंगे। फिर मंत्री पंजाब राज्य बीज निगम लिमिटेड की वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक की एनुअल रिपोर्ट और पंजाब सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता अधिनियम, 2019 की धारा 63 के तहत आवश्यक वित्त विभाग का आदेश भी पेश कर सकते हैं।