Search

BREAKING
• पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए

AAP leader Manish Sisodia का मोबाइल नंबर एक्टिव कर ठगी

July 9, 2025By Short Daily News

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया का पीए बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पंजाब की पटियाल पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता है कि आरोपी ने पहले मनीष सिसोदिया का पुराना नंबर एक्टिव किया। इसके बाद मनीष का पीए बताकर नेताओं, मंत्रियों और अफसरों से पैसे मांगना शुरू कर दिया।

CBI बनकर भी कर चुका है ठगी

बताया जा रहा है कि जब इस मामले का मनीष सिसोदिया को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पटियाला पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने मनीष का पुराना बंद हुआ नंबर दोबारा एक्टिवेट करवाया था। इसके बाद उसने मनीष सिसोदिया का पीए बनकर कई नेताओं, मंत्रियों और अफसरों को मैसेज भेजकर पैसे मांगना शुरू कर दिया। इससे पहले भी आरोपी फर्जी CBI बनकर लाखों रुपये की ठगी कर चुका है।

 

पूछताछ के दौरान हुआ खुलास

पटियाला पुलिस ने आरोपी को दूसरे केस में पकड़ा था। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की तो उसने मनीष सिसोदिया के पुराने नंबर को एक्टिव कर ठगी करने बात भी स्वीकार की। इसके अलावा भी आरोपी ने कई ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है।