Search

BREAKING
पंजाब में बारिश कम होने से बढ़ी गर्मी और उमस, आज कई जिलों में बारिश के आसार रक्षा बंधन ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में परिवारों को जोड़ा, नशामुक्ति और उम्मीद के संदेश को किया मज़बूत ‘मिशन क्लीन पंजाब’: भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य-स्तरीय सफ़ाई अभियान की शुरूआत, मंत्रियों, विधायकों, मेयरों और पार्षदों ने राज्यभर में संभाली कमान पंजाब का नाम रोशन, NEET में AIR-1 आर्यन गुप्ता से मिले मुख्यमंत्री मान पंजाब में आज से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत, 10 दिन चलेगा विशेष सफाई अभियान सज्जन कुमार के घर BJP नेताओं के पहुंचने पर सियासत गरम कांग्रेस ने आरोपी सज्जन कुमार को अपना ‘आदर्श’ बताया, अब भाजपा सांसद उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए: बलतेज पन्नू सज्जन कुमार के भोग में भाजपा-कांग्रेस नेताओं का शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण और सिखों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना : 104 हेल्पलाइन डिस्चार्ज के बाद भी मरीज़ों से सरकार का संपर्क बनाए रखती है सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम कॉन्सर्ट, टोरंटो से शुरू होगा वर्ल्ड टूर; 8 देशों में होंगे शो

Ludhiana West By-election से पहले Aam Aadmi Party को मिला बड़ा समर्थन, Industrialist Badish Jindal AAP में हुए शामिल

June 15, 2025By Short Daily News

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। लुधियाना के जाने-माने उद्योगपति और MSME इंडस्ट्रीज के प्रधान बदीश जिंदल ने अपने कई साथियों के साथ शनिवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इससे पार्टी को न सिर्फ चुनावी मैदान में ताकत मिली है, बल्कि उद्योग जगत में भी पार्टी की पकड़ और मजबूत हुई है।

बदीश जिंदल को आम आदमी पार्टी में शामिल करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें AAP पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सोंध ने उन्हें पार्टी की टोपी पहनाकर औपचारिक स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी वर्कर्स और उद्योग जगत से जुड़े कई लोग भी मौजूद थे।

आपसरकार के कामों से हुए प्रभावित
पार्टी में शामिल होने के बाद बदीश जिंदल ने कहा कि वे आप सरकार के इंडस्ट्री फ्रेंडली रवैये और साफ नीयत से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ वादे किए, लेकिन ‘आप’ सरकार ने लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) के लिए Fast Track Punjab Portal जैसी सुविधाएं देकर असल में काम करके दिखाया है। यह पोर्टल उद्योगों की समस्याओं को जल्दी सुलझाने और सरकारी कामकाज को आसान बनाने में मदद करता है।

उद्योगों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया
बदीश जिंदल ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने उन मांगों को पूरा किया है, जिनके लिए उद्योग जगत पिछले कई दशकों से आवाज उठा रहा था। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे अब ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को चुनाव में जीत दिलाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और हर स्तर पर समर्थन देंगे।

अमन अरोड़ा ने जताया भरोसा
इस मौके पर AAP के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि बदीश जिंदल जैसे उद्योगपति और उनके समर्थकों के पार्टी में आने से लुधियाना पश्चिम सीट पर पार्टी की स्थिति और मज़बूत हो गई है। उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब के औद्योगिक विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है और आने वाले समय में और भी नई योजनाएं लाई जाएंगी ताकि युवाओं को रोजगार मिले और व्यापार को बढ़ावा मिले।

बदीश जिंदल जैसे प्रमुख उद्योगपति का आम आदमी पार्टी से जुड़ना न सिर्फ पार्टी की छवि को और मज़बूती देता है, बल्कि यह संकेत भी है कि पंजाब का कारोबारी वर्ग अब पारदर्शिता और विकास के साथ चलने वाली राजनीति को समर्थन देने के लिए तैयार है। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में यह एक अहम मोड़ साबित हो सकता है।