Search

BREAKING
आप’ नेताओं के घर पर ED-CBI की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह… Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग Punjab News: ‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू फतेहगढ़ साहिब हादसा पीडि़तों को सीएम ने दिया मुआवजा:9 मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और 34 घायलों को मिलेंगे 50 हजार अवैध कॉलोनी पर चला विभाग का पीला पंजा, colonizers को सख्त चेतावनी जारी पंजाब में बिजली की फिलहाल कोई समस्या नहीं Harpal Singh Cheema अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद

Ludhiana West में Congress, BJP और Akali Dal को करारा झटका, सैकड़ों नेता ‘AAP’ में शामिल, Shiv Sena (Uddhav) ने भी दिया समर्थन

June 15, 2025By Short Daily News

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल से जुड़े सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इससे इन पार्टियों को बड़ा झटका लगा है और ‘आप’ की स्थिति इस क्षेत्र में पहले से और मजबूत हो गई है।

AAP में हुआ नेताओं का जमावड़ा

इन नेताओं को आप पार्टी में शामिल करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम रखा गया, जहां AAP पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी और पार्टी नेता डॉ. सनी आहलूवालिया मौजूद थे। सभी नए नेताओं को पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल किया गया और AAP परिवार में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

किस-किस ने थामा आपका हाथ?

कांग्रेस से आने वालों में कई अहम नाम शामिल हैं –
दिव्येश मक्कड़ (वार्ड 1), पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव केके डिगली, अशोक कांडा, नीरज कांडा, सुमित अरोड़ा, राकेश जैन, हरदीप कौर, रेणु गौतम, तनवीर सिंह, साधु सिंह, सरदार जसविंदर सिंह, सरदार सुखपाल सिंह और सरदार कुलदीप सिंह

अकाली दल के प्रमुख नेता और लुधियाना के जाने-माने बिल्डर रमन कुमार सेंगर भी अपने दर्जनों साथियों के साथ आप में शामिल हुए। इनमें गुरजगदीप सिंह, जसदीप सिंह, हरप्रीत सिंह रंधावा, करनैल सिंह, निर्मल सिंह, और कई अन्य नाम शामिल हैं।

 

 

भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरणदीप कौर और उनके साथ अनु, सिमरन, सरबजीत कौर, सुनीता, रमनप्रीत, भाविका, लवली गुप्ता, उर्मिला, वीना रानी, और अन्य महिलाओं ने भी आम आदमी पार्टी को चुना।

इसके अलावा, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल शर्मा और प्रवक्ता चंद्रकांत चड्डा ने भी आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया।

आपकी नीतियों से प्रभावित हुए लोग

पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे AAP सरकार के कामकाज और लोगों के लिए बनाई गई नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो जनता के लिए ईमानदारी से काम कर रही है, और इसी कारण वे इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहते हैं।

लहर है आपके पक्ष में अमन अरोड़ा

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा,

“AAP की नीतियों को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। लुधियाना पश्चिम में इस बार आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा बड़ी जीत हासिल करेंगे।”

अरोड़ा ने कहा कि यह सब इस बात का सबूत है कि पंजाब की जनता को आप सरकार पर भरोसा है और वे चाहते हैं कि राज्य में विकास की राजनीति जारी रहे।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिल रहा यह जबरदस्त समर्थन दिखाता है कि लोग परंपरागत पार्टियों से थक चुके हैं और अब परिवर्तन की लहर को अपना रहे हैं। ‘आप’ को मिल रही यह मजबूती चुनावी नतीजों में साफ नजर आ सकती है।