Search

BREAKING
Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी सुखबीर बादल का ‘मंडी दौरा’ एक ‘राजनीतिक ड्रामा’ निकला, खरीद की सच्चाई अकाली दल के झूठे प्रचार का किया पर्दाफाश: Baljeet Kaur CM भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: Harbhajan Singh ETO ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: Baltej Pannu पाकिस्तान से पंजाब तक फैला नशा गिरोह बेनकाब, तकरीबन 448 करोड़ की हेरोइन बरामद दीपक बाली का केंद्र पर हमला: “ED कार्रवाई राजनीतिक साजिश, आप नहीं झुकेगी” अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, CM भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी Punjab News: ED के छापे विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए भाजपा की बौखलाहट को दर्शाते हैं: आप पंजाब पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला:6 जिलों के रिजर्वेशन रोस्टर और 9 जगह डी-सिल्टिंग को मंजूरी; किसानों को मिलेगी राहत

“मैं करूंगा सबसे पहले dope test और assets declare” – Aman Arora ने स्वीकारा Sunil Jakhar का challenge, बोले – “दिन, तारीख और जगह बताओ, मैं पूरी तरह तैयार हूं”

June 12, 2025By Short Daily News

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की चुनौती को खुले दिल से स्वीकार करते हुए कहा कि वह सबसे पहले डोप टेस्ट और अपनी संपत्ति का खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा, दिन, तारीख और जगह तय करो, मैं तैयार हूं।”

दरअसल, हाल ही में सुनील जाखड़ ने एक बयान में राजनीति में ज्यादा transparency (पारदर्शिता) और accountability (जवाबदेही) की वकालत की थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि सभी राजनीतिक नेताओं को डोप टेस्ट कराना चाहिए और अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि इसकी शुरुआत पार्टी अध्यक्षों से होनी चाहिए।

इसी बात को लेकर अमन अरोड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब देते हुए कहा, आम आदमी पार्टी की शुरुआत ही राजनीति में ईमानदारी और पारदर्शिता लाने के मकसद से हुई थी। अरविंद केजरीवाल ने जो रास्ता दिखाया, आज उसी रास्ते पर बाकी पार्टियां भी चल रही हैं ये देखकर खुशी होती है।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ पंजाब सरकार के मंत्री लालचंद कटारूचक और AAP प्रवक्ता नील गर्ग भी मौजूद थे।

अरोड़ा ने आगे कहा, मैं इस पहल का स्वागत करता हूं। मेरी संपत्ति की जानकारी पहले से ही सार्वजनिक है। मैं किसी भी समय, कहीं भी, सुनील जाखड़ के साथ डोप टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं बशर्ते ये काम मीडिया और डॉक्टरों की मौजूदगी में पारदर्शी ढंग से किया जाए।”

उन्होंने सुनील जाखड़ को सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा, आपका कांग्रेस और अकाली दल से पुराना रिश्ता है, उन्हें भी बुला लीजिए मैं सबके सामने टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं।”

राजनीति में सच्चाई और ईमानदारी जरूरी

अमन अरोड़ा ने कहा कि अगर यह पहल पंजाब तक सीमित न रहे, तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा, देश को ईमानदार नेताओं की जरूरत है। सुनील जाखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बात करें, ताकि ये मुहिम पूरे देश में चले। मैं खुद इस बारे में अरविंद केजरीवाल से बात करूंगा।”

अंत में उन्होंने सुनील जाखड़ से आग्रह किया कि वह अब अपनी कही हुई बातों से पीछे न हटें। आपने अच्छी बात की है। अब इसे करके दिखाइए। देश को आज ऐसे नेताओं की जरूरत है जो उदाहरण बनें, और अगर हम ऐसा कर पाएं तो ये राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा।”

अमन अरोड़ा ने न सिर्फ जाखड़ की बात का स्वागत किया, बल्कि खुद को सबसे आगे रखते हुए इस मुहिम की शुरुआत करने का ऐलान भी कर दिया। अब देखना ये होगा कि सुनील जाखड़ इस चुनौती को स्वीकार करते हैं या नहीं।