Search

BREAKING
Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में

Sherry Kalsi का तीखा हमला: “Congress डूबता जहाज, अंदरूनी कलह और सत्ता के भूखे नेताओं से त्रस्त”

June 9, 2025By Short Daily News

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वड़िंग की धमकियां उनके आत्मविश्वास को नहीं, बल्कि घबराहट और डर को दिखाती हैं।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह आई सामने

मीडिया से बातचीत में शैरी कलसी ने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पूरी तरह सामने आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है, जिससे कांग्रेस का चुनाव प्रचार कमजोर पड़ गया है। कलसी ने कहा, “आशु को वड़िंग ने इसलिए किनारे कर दिया है क्योंकि वो उन्हें राजनीतिक चुनौती मानते हैं। उनके समर्थक आपस में ही भिड़ रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ता या तो निष्क्रिय हो गए हैं या दूसरी पार्टियों का रुख कर रहे हैं।”

विरासत का दावा, लेकिन भरोसा खो चुकी है कांग्रेस”

शैरी कलसी ने कहा कि वड़िंग कांग्रेस की 140 साल की विरासत की बात करते हैं, लेकिन आज पंजाब के लोगों के पास कांग्रेस को नकारने के 140 कारण हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया था। पार्टी अब सिर्फ पुराने नारों और परिवारवाद पर टिकी हुई है। “कांग्रेस अब आधुनिक पंजाब की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करती। यह पार्टी अब केवल सत्ता के भूखे गुटों, आपसी लड़ाई और घिसे-पिटे नेताओं का समूह बनकर रह गई है।”

कांग्रेस शासन में हुआ सत्ता का दुरुपयोग”

कलसी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पब्लिक संसाधनों का जमकर दुरुपयोग हुआ। पुलिस और नौकरशाही को बदले की भावना से इस्तेमाल किया गया। ठेकों में गड़बड़ियां, योजनाओं में भ्रष्टाचार और जनता के पैसे की बर्बादी की गई। उन्होंने खासतौर पर भारत भूषण आशु के बतौर खाद्य मंत्री कार्यकाल को निशाने पर लिया और कहा कि अनाज खरीद में बड़ी अनियमितताएं हुईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ।

विकास बनाम राजनीति”

शैरी कलसी ने साफ कहा कि लुधियाना पश्चिम के लोग अब राजनीति की नहीं, विकास की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेता जनता को डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब लोग समझदार हो चुके हैं। उन्हें याद है कि उनके दुःख का कारण कौन था।”
उन्होंने दावा किया कि लोग आम आदमी पार्टी की पारदर्शी और जवाबदेह सरकार पर भरोसा करते हैं, और अब वे बदलाव का हिस्सा बनना चाहते हैं।

लुधियाना पश्चिम में AAP के पक्ष में माहौल”

कलसी ने कहा कि लुधियाना पश्चिम के मतदाता पहले ही तय कर चुके हैं कि वो आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताएंगे। “AAP के पक्ष में बन रहे माहौल से कांग्रेस घबरा गई है और उल्टे-सीधे बयान देने लगी है। लेकिन जनता सब जानती है।”शैरी कलसी का ये हमला कांग्रेस की अंदरूनी हालत और जनता की बदलती सोच को उजागर करता है। पंजाब की सियासत में बदलाव की लहर साफ दिख रही है, जहां जनता अब पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास को प्राथमिकता दे रही है।