Search

BREAKING
• पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए

लुधियाना पश्चिम में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता Aam Aadmi Party में हुए शामिल

June 3, 2025By Short Daily News

AAP के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने किया सभी नेताओं का स्वागत, बोले – जनता का भरोसा आप सरकार पर लगातार बढ़ रहा है
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को आज एक और बड़ी राजनीतिक सफलता मिली है, वहीं कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। सोमवार को कांग्रेस से जुड़े कई वरिष्ठ नेता और आधा दर्जन से अधिक समाजसेवी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में इन सभी नेताओं का पार्टी में औपचारिक रूप से स्वागत किया। इस दौरान विधायक अशोक पराशर पप्पी, जीवन ज्योत कौर, जसवीर सिंह राजा गिल, दविंदर सिंह लाडी ढोंस, कुलवंत सिद्धू, राजिंदर पाल कौर छीना, गुरप्रीत बानावाली समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

वार्ड नंबर 63 से कांग्रेस नेता निवेश वासन, जिनका परिवार पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा रहा है, उन्होंने पार्टी की अंदरूनी कलह, गुटबाजी और स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वे दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

 

 

इसके अलावा PUDA और GLADA में रियल एस्टेट अधिकारी रहे जीत राम ने भी AAP की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन की। उनके साथ एडवोकेट राहुल चीमा, ऋषि कपूर, भीमसेन बंसल, साहिल बंसल, संजीव मलहान, कश्मीरी लाल, रजनीश धवन और बलराज सिंह सहित कई अन्य लोग भी पार्टी में शामिल हुए।

लुधियाना के युवा समाजसेवी जीवन गुप्ता और वार्ड नंबर 62 से रियल एस्टेट कारोबारी पवन कुमार ने भी अपने-अपने परिवारों और समर्थकों के साथ AAP की सदस्यता ली।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए शैरी कलसी ने कहा, “आप सरकार पर पंजाब की जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। हर वर्ग के लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। लुधियाना पश्चिम में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। हम भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे और जालंधर वेस्ट उपचुनाव का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।”