Search

BREAKING
तीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नू भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवाल पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश? पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगे

अकाली नेता शराब माफिया को बचा रहे हैं? Ethanol जब्ती के बाद AAP ने कथित संबंधों को किया उजागर

June 2, 2025By Short Daily News

ढोल में छुपाया था सबूत: AAP ने एथेनॉल परिवहन को उचित ठहराने के लिए अकाली दल के प्रयासों की सख्त आलोचना की

आकाल दल का शराब और ड्रग तस्करों के नेटवर्क के साथ अकाली दल का पुराना गठजोड़ फिर से हुआ उजागर: बलतेज पन्नू

पटियाला से बठिंडा तक – अवैध शराब के रास्ते अकाली दल के सत्ता गलियारों से होकर निकलते हैं – AAP

बठिंडा में वीरवार रात को पंजाब पुलिस द्वारा 80,000 लीटर ethanol  बरामद करने को लेकर अकाली नेता के आरोप का आम आदमी पार्टी खंडन किया है। AAP नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि सबको पता है कि पंजाब में ethanol का इस्तेमाल ज्यादातर नकली शराब बनाने के लिए ही किया जाता है।

बलतेज पन्नू से सवाल करते हुए कहा, “मैं अकाली दल (बादल) से पूछना चाहता हूं कि 2007 से 2017 तक आपकी सरकार थी, उस समय जब भी कोई नशा तस्कर पकड़ा जाता था तो 24 घंटे में ही उनके किसी न किसी नेता, विधायक या मंत्री के साथ उसकी फोटो सामने आ जाती थी कि इसके साथ उसका संबंध है। क्या इस मामले में भी आपका कोई व्यक्तिगत स्वार्थ है कि आपके नेता उसे बचाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं?

पन्नू ने बताया कि अकाली नेता अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बताने की कोशिश कर रहा है कि पुलिस ने इथेनॉल गलत तरीके से पकड़ा है। वह बोल रहा है कि यह ethanol बेचने के लिए नहीं ले जा रहे थे बल्कि जो नजदीकी तेल शोधक कारखाना है, वहां ले जाया जा रहा है।

 

 

जबकि पुलिस द्वारा उस समय ट्रक के अंदर की जो तस्वीर गई थी उससे साफ पता चलता है कि किस तरह उसे ड्रम में डालने की पूरी तैयारी थी। उनके पास हर एक इक्विपमेंट था जिससे उसे सुविधाजनक तरीके से ड्रम में डाला जा सकता था। ये सारी चीजें मौके पर ही पकड़ी गई है। इससे साबित होता है कि उस एथेनॉल का इस्तेमाल गलत चीजों में ही होना था। पुलिस को भी ऐसी ही जानकारी मिली थी इसलिए उन्होंने चौकसी के साथ दोनों ट्रक को पकड़ा।

उन्होंने कहा कि नशे को लेकर अकाली दल का चेहरा एक बार फिर सबके सामने आ गया है कि ये लोग नशा बेचने वालों को किस तरह पनाह देते हैं। आखिर उनको ये सब बताने की इतनी जल्दबाजी क्यों है!

उन्होंने कहा कि जब पंजाब में कैप्टन अमरिंदर की सरकार होती थी तब नकली शराब की फैक्ट्रियां बहुत चलती थी और बदकिस्मती से ज्यादातर फैक्ट्रियां पटियाले में ही थी और वो किस-किस के नाम बोलते थे, ये भी सबको पता है।