Search

BREAKING
• पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए

AAP और अकाली दल (बादल) के बीच लुधियाना में अर्बन एस्टेट विकास को लेकर तीखी बयानबाजी।

May 21, 2025By Short Daily News

लुधियाना में अर्बन एस्टेट विकसित करने के AAP सरकार के फैसले को लेकर अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर के बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखा पलटवार किया है।

AAP पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि इस फैसले से लुधियाना के आम लोग काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें सस्ता आवास मुहैया हो सकेगा। वहीं घोषणा के बाद वहां के किसान भी खुश हैं कि शहरीकरण होने से उनकी जमीनों के दाम काफी बढ़ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से दिक्कत सिर्फ भू-माफिया, फर्जी बिल्डर और भ्रष्ट नेताओं को हो रही है क्योंकि आप सरकार हिस्सा लेने के लिए कोई फैसले नहीं देती है और न ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कोई पॉलिसी बनाती है। इसलिए ऐसे लोग जो जमीन के नाम पर घपले घोटाले करते थे उन्हें परेशानी हो रही है। इस बार उनका कुछ नहीं बनने वाला।

नील गर्ग ने सुखबीर सिंह बादल से सवाल करते हुए कहा कि जब आम लोगों और किसानों को कोई समस्या नहीं है, तो उन्हें क्यों परेशानी हो रही है? उन्होंने बादल से अपील की कि यह पंजाब के विकास और लुधियाना के लाखों लोगों की आवासीय सुविधा का मामला है, इसलिए वे इसमें रुकावट न डालें। गर्ग ने कहा कि उन्हें राजनीति से ऊपर उठकर सरकार के फैसले का समर्थन करना चाहिए ताकि लुधियाना के लोग बढ़ती आबादी के कारण उत्पन्न आवासीय और अन्य समस्याओं से राहत पा सकें।