Search

BREAKING
SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी मीडिया का सामना करें और सिख संगत द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दें: बलतेज पन्नू भगवंत मान सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पंजाब के लोगों के सहयोग से चलती हैं, भाजपा के दबाव की चालें इन्हें रोक नहीं सकतीं: आप पंजाब सरकार कर्मचारी-हितैषी है और अदालती आदेशों का पूरा सम्मान करेगी ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत ‘आप’ विधायक घर-घर पहुंचे, पंजाबियों को सौंपा ‘गारंटी प्लस’ रिपोर्ट कार्ड जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने के लिए स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचा जरूरी: CM भगवंत सिंह मान ड्रग तस्करों से फर्जी संबंध दिखा पंजाब चुनाव में ‘‘आप’’ को बदनाम करने की साजिश रच रही थी भाजपा सरकार- सौरभ भारद्वाज राजा वड़िंग, बिक्रम मजीठिया बिना जांच के फेक ऑडियो शेयर कर रहे हैं: बलतेज सिंह पन्नू चुनाव नजदीक आते ही पंजाब में ईडी की रेड हुई तेज़, एजेंसी भाजपा की राजनीतिक विंग की तरह काम कर रही है: बलतेज पन्नू आप नेता नीतू कपूर सिंगला ने महिला के आरोपों पर SGPC, अकाली दल (बादल) और विपक्ष की चुप्पी पर उठाए सवाल पंजाब पुलिस की वर्दी को लेकर वायरल ऑडियो और चिट्ठी का खंडन, पुलिस ने बताई सच्चाई

एनआईटी विधानसभा को CM सैनी की बड़ी सौगात, करोड़ों की विकास योजनाओं का ऐलान।

May 5, 2025By Short Daily News

CM नायब सिंह सैनी ने रविवार शाम फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने गांवों की कच्ची फिरनियों (गलियों) को पक्का कराने, वार्ड नंबर 10 की डिस्पेंसरी के नवीनीकरण और गांव पांवटा व खेड़ी गुजरान में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाने का ऐलान किया।

एनआईटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पेयजल और सीवरेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए भी कई विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव धौज में ‘महाग्राम योजना’ के तहत 26 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से सीवरेज पाइपलाइन का काम शुरू किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने एनआईटी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सामुदायिक भवन बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही आलमपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल और सारन गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवनों के निर्माण के लिए 7 करोड़ 63 लाख रुपये देने की बात कही।

उन्होंने एनआईटी फरीदाबाद के वार्ड नंबर 1, जो झाड़सेतली, वार्ड नंबर 9, होली चाइल्ड सड़क और वार्ड नंबर 9 में 45 फुट सड़क, वार्ड नंबर 10 में सीवर लाइन बिछाने के कार्य के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये की घोषणा की। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक सतीश फागना, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, मेयर प्रवीण जोशी समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

हरचंद डिस्ट्रीब्यूटरी के किनारे 7 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराएंगे

हरचंद डिस्ट्रीब्यूटरी की बाईं तरफ 7 किलोमीटर लंबी सड़क की फिजिबिलिटी चेक करवाकर उसका निर्माण करवाया जाएगा। दिल्ली आगरा रोड से शुरू होकर गांव के टी प्वाइंट तक बल्लभगढ़ सोहना रोड एमडीआर 133 पर सर्विस रोड के साथ एलिवेटेड पुल की फिजिबिलिटी चेक करवाकर उसका भी निर्माण कार्य किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र के 25 किलोमीटर के कच्चे रास्तों को पक्का बनवाने की घोषणा

नायब सिंह सैनी ने एनआईटी फरीदाबाद के 25 किलोमीटर लंबाई के कच्चे रास्तों को पक्का बनवाने की भी घोषणा की। इसके अलावा सोहना बल्लभगढ़ रोड, 1.14 किलोमीटर लंबी सड़क, बजरी से गाजीपुर 1.90 किलोमीटर लंबी सड़क, गांव कोटड़ा से मोहब्ताबाद से खेड़ी गुजरान, 3.16 लंबाई की सड़कों को भी पक्का किया जाएगा।

फरीदाबाद और गुरुग्राम शहरों को मेट्रो से जोड़ने पर विचार कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद और गुरुग्राम को हरियाणा के कॉमर्शियल हब बताते हुए कहा कि दोनों शहरों को मेट्रो से जोड़ने पर विचार कर रही है। इससे दोनों शहरों में देश-विदेश के उद्यमी निवेश के लिए आकर्षित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने विधानसभा चुनावों के दौरान घोषित किए अपने 217 संकल्पों में से 19 संकल्पों को तो 100 दिन के अंदर अंदर ही पूरा कर दिया और यही नहीं 90 संकल्पों को इसी साल पूरा करेंगे। इन पर हम तेज गति से काम कर रहे है।