Search

BREAKING
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 604 ठिकानों पर छापेमारी; 358 गिरफ्तार पंजाब के सरकारी स्कूलों पर सवाल उठाने वाले 2022 से पहले के हालात के साथ आज की प्रगति की तुलना करें: मनीष सिसोदिया क्षाबंधन से पहले भगवंत मान का सखियों को बड़ा तोहफा, खातों में पहुंची मेहनत की कमाई। राखी के त्यौहार पर भगवंत सिंह मान ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज, 1.37 लाख सत्कार सखियों के खातों में डाली सम्मान राशि भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज (नुकसान-न्यूनकरण सेवाएँ) पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को दे रहीं मज़बूती महिलाओं की खुशियों, सम्मान और अधिकारों को तीज के जश्न से जोड़ रही मान सरकार: डॉ. गुरप्रीत कौर मान CM भगवंत सिंह मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी CM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा पंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमा धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बाली

UP: ‘हर नागरिक की खुशहाली सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है’ – जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ।

May 4, 2025By Short Daily News

CM योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक के चेहरे पर मुस्कान लाना है। अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 60 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार शुरू से ही लगातार प्रयास कर रही है।

CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

जनता दरबार में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण समेत अनेक मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को शिकायतों का प्रार्थना पत्र सौंपते हुए इसके समय से निस्तारण के निर्देश दिए। प्रतापगढ़ के कुंडा में विगत दिनों हुई घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के आरोपियों को बख्शेंगे नहीं। वहीं दो महिलाओं ने पुलिस से संबंधित शिकायत की, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

पीड़ितों ने CM योगी को लगाई गुहार

जनता दर्शन में मड़यिाव थाना के रहने वाले एक राजमिस्त्री वृद्धावस्था पेंशन की फरियाद लेकर आए थे। जिस पर मुख्यमंत्री ने नियमसंगत कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। आरटीई, खेत की पैमाइश, आवास, चकरोड, खेतों में कब्जा, बिजली कनेक्शन समेत अन्य फरियाद लेकर पीड़ित पहुंचे, जिसके समाधान का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। जनता दर्शन में कई पीड़ित परिवार के साथ आए थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों को दुलारा, उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट भी दी। योगी ने बच्चों को खूब पढ़ने और उज्ज्वल भविष्य का भी आशीर्वाद दिया।