Search

BREAKING
बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-CM भगवंत सिंह मान जो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे, चंदा चोर पार्टी का सामाजिक बहिष्कार हो- केजरीवाल गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: CM भगवंत सिंह मान CM भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया आप सरकार की जन हितैषी नीतियों से हर परिवार के घर और खेती के खर्चे कम हुए हैं: CM भगवंत सिंह मान धालीवाल ने भाजपा पर सहयोग न करने का आरोप लगाया, कहा- केंद्र सरकार नहीं चाहती कि पंजाब से नशा खत्म हो पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से सरकारी दफ्तर फिर पुराने समय के अनुसार खुलेंगे औद्योगिक और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, केंद्र ने बहाल की पूरी सप्लाई 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई विभिन्न सेवाओं की फीस भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP: फ्री इलाज, पेंशन, लीव…आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए योगी सरकार ने खोला अपना पिटारा।

May 3, 2025By Short Daily News

UP की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। जल्द ही राज्य में एक आउटसोर्स सेवा निगम की स्थापना की जाएगी। इस कदम से कर्मचारियों को निजी एजेंसियों की मनमानी और शोषण से छुटकारा मिलेगा। यह नया निगम विभिन्न सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के तहत भर्ती, वेतन, अवकाश और अन्य सुविधाओं की जिम्मेदारी संभालेगा, जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा।

योगी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए हित में बड़ा फैसला लिया है. सरकारी कर्मचारियों की तरह अब आउटसोर्स कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा. इसके लिए सरकार आउटसोर्स सेवा निगम का गठन करेगी. पिछले कुछ समय से ईएसआई और ईपीएफ की सुविधाओं का लाभ मिलने में समस्या आ रही थी. ऐसे में निगम का गठन होने से इन तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलेगी.

निगम का गठन गैर लाभकारी संस्था के तौर पर किया जाएगा. इसके गठन से आउटसोर्स कर्मचारियों मे पर खर्च हो रहे पैसे पर 22.5 फीसदी की कमी आएगी. साथ ही कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा. अभी तक सरकार को इन कर्मचारियों के लिए कमीशन और जीएसटी का भुगतान करना पड़ता था.

आउटसोर्स कर्मचारियों को कई बार ईपीएफ और ईएसआई की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता था. ऐसे में निगम का गठन होने से इन तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. आउटसोर्स कर्मचारियों को 180 दिन की मैटरनिटी लीव से लेकर ईएसआई अस्पतालों में मुफ्त इलाज, सेवा अवधि पूरी होने पर पेंशन की सुविधा और आकस्मिक अवकाश जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी.