Search

BREAKING
• गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक • PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू • अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा • पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल • पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा

Haryana में जल विवाद पर सर्वदलीय बैठक शुरू, सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला सहित कई नेता शामिल।

May 3, 2025By Short Daily News

भाखड़ा डैम से इस समय Haryana को रोजाना 4000 क्यूसेक पानी मिल रहा है, जिसमें से 800 क्यूसेक राजस्थान, 500 क्यूसेक दिल्ली और 400 क्यूसेक पंजाब को भी भेजा जा रहा है। हालांकि Haryana अब इसकी मात्रा बढ़ाकर 8500 क्यूसेक करने की मांग कर रहा है, जिस पर पंजाब ने कड़ा ऐतराज जताया है।

इस जल विवाद को लेकर Haryana में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित Haryana निवास में की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक आदित्य देवीलाल, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा जैसे प्रमुख नेता शामिल हुए।

Haryana की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, श्याम सिंह राणा और अरविंद शर्मा भी बैठक में शामिल रहे। इनके अलावा Haryana एजी परमिंदर चौहान ,मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और सीएम के सीपीएस राजेश खुल्लर समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।

Haryana सरकार ने पानी न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। राज्य की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि सरकार दस्तावेज तैयार करा रही है। सरकार पानी से संबंधित सभी तथ्य सुप्रीम कोर्ट में रखेगी।