Search

BREAKING
• गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक • PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू • अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने परिवार की मांग पर परविंदर सिंह झोटा का केस CBI को सौंपा • पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर राजनीति करने से पहले भाजपा सत्ता में अपने दस साल का हिसाब दे: बलतेज पन्नू • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले, अमन अरोड़ा ने नशा तस्करी, गुजरात में हेरोइन की बरामदगी और देश भर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूछे 4 सवाल • पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा

Haryana Board परीक्षा परिणाम की संभावित तिथियां घोषित: 10वीं का रिजल्ट 12 मई, 12वीं का 15 मई को; बोर्ड ने शुरू की तैयारी।

April 30, 2025By Short Daily News

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की संभावित तिथियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं का परिणाम 12 मई और 12वीं का परिणाम 15 मई को घोषित किए जाने की संभावना है। संभावित तिथियों के तय हो जाने के बाद बोर्ड प्रशासन ने परिणाम घोषणा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

दरअसल, Haryana Board की ओर से सभी 22 जिलों में मार्किंग का काम किया जा रहा है। प्रदेश में 10वीं के लिए 78 और 12वीं के लिए 48 मार्किंग सेंटर बनाए गए हैं। 10वीं के लिए करीब 7030 अध्यापक और 12वीं के लिए 4812 प्रिंसिपल मार्किंग कार्य में लगे हुए हैं। निर्धारित मापदंड के अनुसार एक परीक्षक द्वारा प्रतिदिन केवल 30 उत्तर पुस्तिकाएं ही जांची जा रही हैं।

27 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 27 फरवरी से दसवीं और बारहवीं के एग्जाम आयोजित किए गए थे। 29 मार्च तक एग्जाम चले, जिसके लिए प्रदेशभर में 1434 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। जिनमें लगभग 5 लाख 22 हजार 529 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 10वीं के 293746 और 12वीं के 223713 स्टूडेंट शामिल हैं।

क्या बोले बोर्ड अध्यक्ष

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एग्जाम खत्म के 45 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने का वादा किया था। इसी के अनुरूप बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट को घोषित करने की संभावित डेट फाइनल की है। हालांकि अभी तैयारियां की जा रही हैं। विद्यार्थियों को कॉलेजों में प्रवेश लेने को लेकर किसी तरह की दिक्कतें नहीं आने दी जाएगी।