Search

BREAKING
भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज (नुकसान-न्यूनकरण सेवाएँ) पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को दे रहीं मज़बूती महिलाओं की खुशियों, सम्मान और अधिकारों को तीज के जश्न से जोड़ रही मान सरकार: डॉ. गुरप्रीत कौर मान CM भगवंत सिंह मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी CM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा पंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमा धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बाली कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलान आर्थिक तंगी के कारण पात्र मरीज़ कैंसर के इलाज से वंचित नहीं होने चाहिए: डॉ. बलबीर सिंह तीज के मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन। डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ‘आरोप साबित करो, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहो तैयार’

लखनऊ में योगी से मिलीं सांसद हेमा मालिनी: मथुरा-वृंदावन के लिए मांगा विशेष पैकेज; CM बोले- ब्रज का विकास मेरी प्राथमिकता, 10 दिन में अफसर करेंगे दौरा।

April 27, 2025By Short Daily News

मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को लखनऊ में CM योगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मथुरा के पर्यटन विकास के लिए अयोध्या और वाराणसी की तरह विशेष पैकेज की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने जवाब दिया, “ब्रज का विकास मेरी प्राथमिकता है। अगले 10 दिन में अधिकारी आपके जिले में जाएंगे।”

इसके बाद, हेमा मालिनी ने CM को बांके बिहारी जी कॉरिडोर का काम जल्द शुरू करने समेत 20 से अधिक विकास परियोजनाओं की सूची सौंपी। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ब्रज के विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की और 2025-26 के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद की कार्ययोजना पर भी विचार किया।

सांसद ने मथुरा-वृंदावन रेल लाइन को सड़क मार्ग में परिवर्तन करने, ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के विकास सहित वृंदावन, महावन, गोवर्धन, जैत रिंग रोड का भी पूर्व प्रस्तावों पर काम कराने का भी आग्रह किया।

मथुरा सांसद ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात

सांसद हेमा मालिनी ने नगर विकास मंत्री अरविन्द शर्मा के साथ बैठक की। उन्होंने कहा- मथुरा-वृन्दावन में काफी पुराने मंदिर हैं। इस वजह से देश-विदेश के तीर्थ यात्री यहां पहुंचते हैं। इसलिए मंदिर के आस-पास आबादी क्षेत्र में हर समय सफाई व्यवस्था की आवश्यकता रहती है।

मथुरा-वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र में अपर्याप्त संसाधन एवं कर्मचारियों की कमी के चलते हर समय क्षेत्र को साफ रखना मुश्किल रहता है, जिस कारण से देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को गंदगी से परेशानी होती है। इससे संसदीय क्षेत्र मथुरा-वृन्दावन नगर निगम की छवि धूमिल होती है। इसलिए पर्याप्त अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई उपकरणों की व्यवस्था की जाए।

सीवरेज सिस्टम के लिए 511 करोड़ रुपए मांगे

सांसद ने मथुरा वृंदावन संसदीय क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम के लिए 511 करोड़ रुपए मांगे। उन्होंने बताया- वर्ष 2023 के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में 1,94,804 घरेलू भवन हैं। इनमें से 45,065 यूनिट हाउस होल्ड्स (23.13 प्रतिशत कवरेज) सीवरेज व्यवस्था है। 117467 यूनिट हाउस होल्ड्स (76.87 प्रतिशत कवरेज) का गेप है।

प्रदेश के अधिकारी करेंगे जिले का दौरा

सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि इसी हफ्ते नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात मथुरा आकर प्रस्तावित परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा प्रभावी बैठक कर प्रस्तावों पर मोहर लगाएंगे।