Search

BREAKING
देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश? पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगे सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ा नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवाल मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मान री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Haryana: अनिल विज का पाकिस्तान पर वार: बोले- पहले आटा बंद हुआ, अब पानी भी।

April 26, 2025By Short Daily News

Haryana के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। विज ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने स्वयं स्वीकार किया है कि उनका देश आतंकवाद की फैक्ट्री चला रहा है और जगह-जगह इसके अड्डे फैला रखे हैं। अनिल विज ने दो टूक कहा कि जब तक ताकत चलेगी, इन अड्डों का सफाया किया जाएगा और अब पाकिस्तान का आतंकवाद का कारोबार ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगा।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बेशर्मी से यह स्वीकार किया कि उनका देश “पिछले तीन दशकों” से आतंकवादियों को समर्थन और प्रशिक्षण दे रहा है, लेकिन उन्होंने इसका दोष अमेरिका और पश्चिमी देशों पर मढ़ा है।

आटा पहले बंद था और पानी अब बंद हो गया

बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल संधि पर कहा है कि सिंधु नदी हमारी रहेगी या तो इस सिंधु में उनके खून का पानी बहेगा, के बारे में पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए अनिल विज ने कहा कि सिंधु नदी हमारी है क्योंकि पानी हिमालय से आ रहा है। जब तक भाईचारा था तब तक पानी दे रहे थे, अब ये जितना रोते रहे, इन्हें पानी नही मिलेगा। विज ने याद दिलाते हुए कहा कि इनका आटा तो पहले से ही बंद था और पानी अब बंद हो गया।

यह पर्यटकों पर हमला नहीं, हिन्दू धर्म पर हमला है

नीतिश राणे ने कहा उन्होंने हमें मारने से पहले हमारा धर्म पूछा। इसलिए हिंदुओं को भी अपना धर्म पूछना चाहिए। अगर वे कहते हैं कि वे हिंदू हैं, तो उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ करने को कहें। अगर वे हनुमान चालीसा का पाठ करना नहीं जानते हैं, तो उनसे कुछ भी न खरीदें, के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह पर्यटकों पर हमला नही, हिन्दू धर्म पर हमला है। उन्होंने धर्म पता करने के लिए कपड़े तक उतरवाए। इससे लोगों में रोष है और अंदर ज्वाला धधक रही है तथा इस ज्वाला में पाकिस्तान तहस नहस हो जाएगा।