Search

BREAKING
Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में

Haryana: हरियाणवी सिंगर का एक और गाना प्रतिबंधित: ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ से मिली थी पहचान, बोले- नुकसान की भरपाई कौन करेगा।

April 15, 2025By Short Daily News

Haryana में गन कल्चर को बढ़ावा देने के आधार पर हरियाणवी गानों को बैन करने का विरोध बढ़ने लगा है। ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ फेम सिंगर अंकित बालियान ने अब 2 गाने बैन होने पर एतराज जताया है।

अंकित ने सोशल मीडिया पर आकर कहा, “मेरे 250 मिलियन व्यूज वाले गाने के बाद एक और गाना 112-NE बैन कर दिया, जिस पर 10 मिलियन व्यूज थे। इससे होने वाला फाइनेंशियल लॉस कौन भरेगा? ऐसे तो हम हरियाणा छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे। अब पंजाब, यूपी या भोजपुरी सॉन्ग गाने पड़ेंगे।”

बता दें कि Haryana में अब तक गन कल्चर और हिंसा को बढ़ावा देने वाले 30 से ज्यादा गाने बैन हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा गाने मासूम शर्मा के हैं। इसके अलावा अमित सैनी रोहतकिया, गजेंद्र फोगाट, रैपर ढांडा न्योलीवाला के गाने भी बैन हुए हैं।

सिंगर अंकित बालियान की 2 अहम बातें…

  1. अब तक 5-6 गाने दिए, उनमें भी 2 बैन कर दिए

बालियान ने कहा, “सभी को हाथ जोड़कर राम राम, कल मेरे चैनल से एक गाना 112 NE यूट्यूब पर बैन कर दिया गया। पहले 250 मिलियन के गाने को डिलीट करवाकर इनका पेट नहीं भरा (सब्र नहीं आया)। मुझे सुनने वाली चाची, ताई, बहन सुनकर बता दो, मेरा कौन सा ऐसा गाना है कि जिसे घर परिवार में बैठकर सुन नहीं सकते, देख नहीं सकते? मेरे कौन से गाने से समाज खराब हो रहा है?

मैं 2 साल पहले ही सिंगिंग की लाइन में आया और अब तक मैने 5-6 गाने दिए हैं, जिनमें से 2 गाने बैन हो गए। अंकित बालियान के क्या पांच गाने ही ऐसे खतरनाक हो गए कि इनसे समाज खराब हो गया और गानों को बैन करवाना पड़ा ?

  1. मेरे नुकसान का हर्जाना कौन देगा

मुझे किसी कंपनी ने प्रोड्यूस नहीं किया और न ही किसी ने पैसा दिया। मैंने अपने खुद के दम पर गाने किए और रुपए खर्च कर उन्हें लॉन्च किया, लेकिन सरकार ने इन्हें बैन करवा दिया। मेरा यह जो फाइनेंशियल लॉस हुआ है, इसका हर्जाना कौन देगा? कौन इनको भुगतेगा, बताओ? क्यों आज मेरा सपोर्ट नहीं किया जा रहा, क्यों आज लोग मेरे सपोर्ट में नहीं खड़े? मीडिया भी हमारी इस मजबूरी को दिखाए।”

शामली रोड शो को लेकर अंकित पर FIR हो चुकी

अंकित बालियान के खिलाफ शामली में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। दरअसल, 27 जुलाई 2023 को उत्तर प्रदेश के शामली स्थित लिलौन बाईपास पर उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के वाहनों और बाइकों के काफिले के साथ एक जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान कुछ समर्थकों ने उपद्रव किया, जिसके चलते नियमों के उल्लंघन के आरोप में अंकित बालियान सहित 40 से अधिक समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।