Search

BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा • परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू

Haryana में SC और OBC छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM सैनी ने किया ये ऐलान।

April 14, 2025By Short Daily News

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार शाम गुरुग्राम में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय सैनी सेवा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों को एक बड़ी राहत दी। उन्होंने घोषणा की कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से देशभर के किसी भी सरकारी कॉलेज में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सभी SC और OBC छात्रों को पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए एक विशेष पोर्टल की स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर “ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज” द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने लोगों को वैसाखी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन महान समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है। उन्होंने अमृतसर में जलियांवाला बाग में जनरल डायर के आदेश से अंग्रेजी सेना द्वारा गोलियां चलाने पर शहीद होने वाले नागरिकों को भी नमन किया।

मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने उस समय देश और समाज को जगाने का काम किया था, जब भारत गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ थी। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन बाल विवाह को रोकने, विधवा विवाह का समर्थन करने, महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, छुआछूत को खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में लगा दिया। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, विधवा विवाह, दलित उत्थान और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई, वह भी उस दौर में जब ये बातें सोचना भी कठिन था। उनका कहना था कि “शिक्षा ही व्यक्ति और समाज का उत्थान कर सकती है।

उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण-उत्थान हमारा संकल्प था, संकल्प है और संकल्प रहेगा। इसलिए विकास का हमारा आधार गरीब का सशक्तिकरण है। लास्ट माइल डिलीवरी पर फोकस ने इन वर्गों का जीवन बदल दिया है। वंचितों की सेवा का यह संकल्प ही सच्चा सामाजिक न्याय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए क्रीमीलेयर की आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक की है तथा पिछड़ा वर्ग-बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि गरीब के लिए बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना बहुत मुश्किल है। इसलिए पिछड़े वर्गों के 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों की देश में पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपये तक तथा विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि Haryana देश का पहला राज्य है जहां किसानों की शत- प्रतिशत फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार द्वारा ‘हर-घर गृहिणी योजना’ में 17 लाख गरीब परिवारों को हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने की अपील की और कहा कि यही महात्मा ज्योतिबा फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।