Search

BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा • परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू

Haryana: हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए फ्लाइट का शेड्यूल जारी, देखें समय और किराया।

April 4, 2025By Short Daily News

हरियाणा। Haryana वासियों के लिए गुड़ न्यूज आई है। प्रदेश के पहले महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन 14 अप्रैल को नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद से यहां से फ्लाइट्स उड़नी शुरू हो जाएगी।

2 घंटे में पहुंचेंगे हिसार से अयोध्या

बता दें कि हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान सेवाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंजूरी दी है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के लिए उड़ने वाले विमान को हरी झंडी दिखाएंगे। हिसार से अयोध्या सिर्फ 2 घंटे में पहुंच जाएंगे। हिसार एयरपोर्ट अब अयोध्या के अलावा दिल्ली से भी सीधा कनेक्ट हो सकेगा।

यह रहेगी टाइमिंग

अयोध्या जाने वाली फ्लाइट सुबह दिल्ली से हिसार पहुंचेगी, फिर सुबह 10:40 बजे अयोध्या के लिए उड़ान भरेगी और 12:40 बजे अयोध्या पहुंच जाएगी। इसके अलावा, जयपुर, जम्मू, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट के समय की घोषणा जल्द की जाएगी। हिसार से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट का किराया 3 से 4 हजार रुपये के बीच हो सकता है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।