Search

BREAKING
• LPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जाम • Bank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल • आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागर • भाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमा • CM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग • कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा • पंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मान • ED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा • ‘मान के मुनाफे’ अभियान: आप ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचाया • शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डी

UP: मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की 6500 करोड़ की आवासीय योजना, आज से पंजीकरण शुरू।

April 4, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अनंत नगर आवासीय योजना का शुभारंभ कर दिया। यह योजना 6500 करोड़ की है जो कि 785 एकड़ में प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर आवासीय योजना लॉन्च कर दी। इस योजना की लागत 6500 करोड़ रुपये है जो कि 785 एकड़ में प्रस्तावित है। शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने योजना को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही मोहान रोड स्थित इस योजना में भूखण्डों के लिए पंजीकरण का शुभारंभ हो गया।

आठ सेक्टर में बंटी योजना का ग्रिड पैटर्न पर हुआ विकास

एलडीए की मोहान रोड योजना, जिसे “अनंत नगर” के नाम से लॉन्च किया गया है, में कुल आठ सेक्टर होंगे, जिनके नाम भी तय कर दिए गए हैं। ये सेक्टर हैं: आकाश खंड, आदित्य खंड, आलोक खंड, आदर्श खंड, आशीष खंड, आमोद खंड, आलेख खंड और आभास खंड। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस योजना का विकास चंडीगढ़ के पंचकुला की तरह ग्रिड पैटर्न पर किया जाएगा। यह योजना कलिया खेड़ा और प्यारेपुर गांव के 785 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही है।

हर सेक्टर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सेक्टोरल शॉपिंग सेंटर, बरात घर और वेंडिंग जोन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना में पांच प्रकार के आवासीय भूखंड तैयार किए जाएंगे, जिनमें 112.50 वर्ग मीटर, 162 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर, 288 वर्ग मीटर और 450 वर्ग मीटर के भूखंड शामिल होंगे। इसके साथ ही, ग्रुप हाउसिंग के बड़े भूखंड भी योजना में शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा, 102 एकड़ क्षेत्र में एक विशाल एजुकेशन सिटी का भी विकास किया जाएगा।