Search

BREAKING
CM भगवंत सिंह मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी CM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा पंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमा धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बाली कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलान आर्थिक तंगी के कारण पात्र मरीज़ कैंसर के इलाज से वंचित नहीं होने चाहिए: डॉ. बलबीर सिंह तीज के मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन। डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ‘आरोप साबित करो, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहो तैयार’ तीज मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन! वादे पर खरे उतरे मंत्री हरभजन ETO, बठिंडा पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा

Haryana: सांसद नवीन जिंदल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, अंबाला हिसार हाइवे पर दो टोल प्लाजा हटाने की मांग।

April 4, 2025By Short Daily News

पिहोवा। Haryana के अंबाला हिसार हाइवे पर गांव थाना के निकट बने टोल प्लाजा को यहां से हटाने की मांग को लेकर सांसद नवीन जिंदल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मार्च 2022 में संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक ही टोल प्लाजा रहेगा।

यदि इस रेंज में दूसरा टोल प्लाजा होगा तो उसे यहां से हटाया जाएगा। लेकिन अंबाला हिसार रोड पर गांव थाना के निकट और इस्माईलाबाद से आगे गांव सैनी माजरा के निकट दो टोल पड़ते हैं। दोनों की आपस में दूरी 45 किलोमीटर से भी कम है। यदि कैथल के लोगों को अंबाला की तरफ जाना हो तो उन्हें दो जगह टोल देना पड़ता है। थाना टोल प्लाजा पर आने-जाने के लगभग 135 रुपए और सैनी माजरा में भी इतने ही रुपए वाहन चालकों को देने पड़ते हैं।

सांसद नवीन जिंदल ने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर थाना टोल प्लाजा को यहां से हटाने की मांग की है। सांसद की इस मांग का पिहोवा के आसपास के गांवों और कैथल के लोगों ने समर्थन किया है।

ग्रामीण सिकंदर बाखली, संदीप गर्ग, तनु गुप्ता, जगत सिंह आदि ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ऐसे नेता हैं। जो अपने क्षेत्र की जनता के समक्ष आने वाली प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसे दूर करवाने का प्रयास करते हैं।