Search

BREAKING
देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश? पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगे सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ा नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवाल मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मान री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Haryana में बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल, भिवानी में पारा 37 डिग्री के पार।

April 3, 2025By Short Daily News

हिसार। Haryana में मौसम में परिवर्तन के साथ ही बुधवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। भिवानी सबसे गर्म रहा और उसका अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही वीरवार से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इससे तापमान पर असर आएगा। हवाएं चलने से तापमान में गिरावट भी हो सकती है।

आज से पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, इससे वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान खुश्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि तीन अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसका असर चार अप्रैल तक रहेगा। इस विक्षोभ से वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है।

साथ ही बीच-बीच में आंशिक बादल छाने और हल्की से मध्यम गति की हवाएं भी चल सकती है। इससे तापमान पर असर आएगा। पिछले दिनों उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम में बदलाव हुआ था और अधिकतम तापमान नीचे गिरकर 29 डिग्री के आसपास पहुंच गया था।

कहां पर कितना दर्ज हुआ तापमान

मगर लगातार तापमान बढ़ने से अधिकतम पारा 36 डिग्री को पार कर गया है। इसमें हिसार, फरीदाबाद, नारनौल, सिरसा, रोहतक आदि शहर शामिल है। अंबाला में न्यूनतम तापमान 15.5, अधिकतम तापमान 34.7, फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 15.3, अधिकतम तापमान 36.1, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 13.9, अधिकतम तापमान 34.9 रहा।

वहीं हिसार में न्यूनतम तापमान 12.9, अधिकतम तापमान 36.4, करनाल में न्यूनतम तापमान 10.9, अधिकतम तापमान 34.2, कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 13.3, अधिकतम तापमान 33.9, नारनौल में न्यूनतम तापमान 12.3, अधिकतम तापमान 36.5, पानीपत में न्यूनतम तापमान 12.8, अधिकतम तापमान 34.1, रोहतक में न्यूनतम तापमान 15.5, अधिकतम तापमान 37, सिरसा में न्यूनतम तापमान 15, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां तेज धूप खिलने के कारण राज्य के अधिकतर इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। अब न केवल मैदानी क्षेत्र बल्कि पहाड़ी इलाके भी गर्मी महसूस करने लगे हैं। प्रदेश के छह प्रमुख स्थान—बरठीं, धौलाकुआं, मंडी, कांगड़ा, ऊना और सुंदरनगर—का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है।