Search

BREAKING
• परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली

Haryana में सफर होगा महंगा: 1 अप्रैल से लागू होंगी नई टोल दरें, जानें कहां कितना बढ़ेगा शुल्क।

April 1, 2025By Short Daily News

करनाल। Haryana के लोगों को एक ओर महंगाई का झटका लगने वाला है। जी हां, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा टोल टैक्स के नाम पर दाम बढ़ा दिए गए हैं। 1 अप्रैल से लागू किए जाने का नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है. अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना महंगा हो गया है. करनाल जिले के घरौंडा टोल प्लाजा के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. जिसे दिल्ली से चंडीगढ़ और पंजाब जाने वाले लोगों को पहले से ज्यादा टोल देना होगा. जिसके चलते वाहन चालकों पर बोझ पड़ने वाला है।

कहां पर कितना बढ़ेगा टोल:घरौंडा टोल प्लाजा पर से गुजरने वाले वाहनों को कार-जीप और वैन के एक तरफ के 195 रुपये देने होंगे. अगर वह वापसी करते हैं, तो फिर 290 रुपये देने होंगे. मासिक पास के लिए 6 हजार 425 रुपये देने होंगे. वहीं, 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहनों को मासिक पास के तौर पर 95 रुपये देने होंगे. एलसीवी वाहनों के लिए अब सिंगल साइड के ₹310 देने होंगे. जबकि वापसी के लिए 465 देने होंगे और मासिक पास के लिए 10380 रुपए देने होंगे. 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहनों को मासिक पास के तौर पर 155 रुपए देने होंगे।

बस और ट्रकों के लिए टोल दरें इस प्रकार हैं—एक तरफ का शुल्क ₹650, जबकि रिटर्न ट्रिप के लिए ₹980 निर्धारित किया गया है। मासिक पास के लिए ₹21,750 चुकाने होंगे। वहीं, 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहनों के लिए मासिक पास ₹325 में उपलब्ध होगा।

3XL वाहनों के लिए टोल दरें—एक तरफ के सफर के लिए ₹710, रिटर्न ट्रिप के लिए ₹1,070, और मासिक पास की कीमत ₹23,725 रखी गई है। इसी दायरे के अंतर्गत आने वाले वाहनों को मासिक पास के रूप में ₹355 देना होगा।

टोल दरों में वृद्धि से वाहन चालकों पर असर

4 से 6 एक्सेल वाहनों को एकतरफा यात्रा के लिए ₹1,025 देना होगा, जबकि रिटर्न ट्रिप का शुल्क ₹1,535 रहेगा। मासिक पास ₹34,105 में उपलब्ध होगा, और 20 किलोमीटर के भीतर आने वाले वाहनों के लिए यह शुल्क ₹510 होगा।

7 एक्सेल या इससे अधिक वाहनों के लिए एकतरफा टोल ₹1,245, रिटर्न ट्रिप ₹1,870, और मासिक पास ₹41,520 में उपलब्ध होगा। वहीं, 20 किलोमीटर के अंदर आने वाले वाहनों को मासिक पास के लिए ₹625 का भुगतान करना होगा।